Categorized | लखनऊ.

80 प्रतिशत से कम वृक्षारोपण वाले 07 वन प्रभागों के अधिकारियों को चेतावनी

Posted on 07 September 2011 by admin

अवैध आरा मशीनों के विरूद्ध कार्यवाही की जाये
राजस्व लक्ष्य प्राप्ति पर विशेष ध्यान दिया जाये-फतेह बहादुर सिंह

उत्तर प्रदेश के वन एवं जन्तु उद्यान मंत्री श्री फतेह बहादुर सिंह ने वर्ष 2006-07 एवं 2007-08 में कराये गये वृक्षारोपण की सफलता के 80 प्रतिशत से कम वाले 07 वन प्रभागों के अधिकारियों को चेतावनी देने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने अवैध कार्य में लिप्त आरा मशीनों के मालिकों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करने, एफ0आई0आर0 दर्ज कराने व आरा मशीनों का फाउण्डेशन उखाड़े जाने एवं अवांछित तत्वों के विरूद्ध कठोर विधिक कार्यवाही करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया है।
वन मंत्री ने यह निर्देश आज यहाॅ विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान दिये। उन्होंने कहा कि निर्देशों के अनुपालन न करने वाले व दायित्वों के प्रति शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने जिला व राज्य सेक्टर में मानक से कम व्यय करने वाले वन प्रभागों तथा बहराइच, शाहजहाॅपुर, रमाबाई नगर, बलरामपुर, गोण्डा, सहारनपुर, महाराजगंज, पार्ट (गोरखपुर) व वन वर्धनिक विन्ध्य क्षेत्र रामनगर के प्रभागीय वनाधिकारियों को व्यय में प्रगति लाने के निर्देश दिये।
श्री फतेह बहादुर सिंह ने अवैध कटान रोकने हेतु आकस्मिक छापे मारने, राजस्व लक्ष्य प्राप्ति हेतु अधिक संवेदनशील रहने, मानव वन्य जीव द्वन्द रोकने के प्रति सजग रहने एवं वन्य जीव अपराधियों के विरूद्ध शीघ्रता से कार्यवाही करने के लिए अधिकारियों को निेर्देशित किया। उन्होंने वन निगम से प्राप्त रायल्टी, अभिवहन शुल्क व जुर्माना जब्ती आदि मद को महत्वपूर्ण  मद बोलते हुए कहा कि यह मद राजस्व प्राप्ति के लिए सर्वाधिक है, इस तरफ विशेष ध्यान दिया जाये।
वन मंत्री ने कहा कि वन्य जीवों के दुर्घटना पर नियंत्रण, वाहनों की गति कम करने, वनों के अन्दर स्पीड ब्रेकर बनवाये जाने एवं वन्य जीव विहारों के मध्य से गुजरने वाली रेल लाइनों पर ट्रेनों की गति कम करने के सम्बन्ध में पूर्वोत्तर रेल के अधिकारियों से वार्ता की जायेगी।
समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव वन, श्री चंचल कुमार तिवारी, प्रमुख वन संरक्षक श्री डी0एन0एस0सुमन, प्रमुख वन संरक्षक वन जीव श्री वी0के0पटनायक सहित वन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in