Categorized | लखनऊ.

मत्स्य विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Posted on 07 September 2011 by admin

  • 5 करोड़ 8 लाख मत्स्य बीज उत्पादन का लक्ष्य सितम्बर माह मंे पूरा करने के कड़े निर्देश
  • मछुवा आवास के लिये पात्र लाभार्थी का ही चयन करने के निर्देश

उत्तर प्रदेश के मत्स्य मंत्री श्री धर्मराज निषाद ने कहा कि विभागीय प्रक्षेत्रों से 5 करोड़ 8 लाख मत्स्य बीज उत्पादन हो चुका है। उन्होंने सितम्बर माह तक मत्स्य बीज उत्पादन के लक्ष्य को पूरा करने के कड़े निर्देश दिये। उन्हांेने सभी उपनिदेशकों को निर्देशित किया कि विभागीय प्रक्षेत्रों के समुचित उपयोग हेतु कार्य योजना तत्काल बना ली जाये।
श्री निषाद ने यह निर्देश आज यहां मत्स्य निदेशालय के सभागार में आयोजित विभागीय कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक के दौरान दिये। उन्होंने मत्स्य घाट के निर्माण हेतु ग्रामीण अभियन्त्र इकाई एवं सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं को दो माह में निर्माण कार्य पूर्ण कराने के सख़्त निर्देश दिये। उन्होंने जनपद गोंडा, देवरिया बलिया और बस्ती में निर्माण कार्य को शीघ्रपूर्ण कराने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि मछुवारों को मछुवा आवास उपलब्ध होना चाहिए। इसमें यदि अपात्र व्यक्ति पाया गया तो सम्बन्धित अधिकारी के खिलाफ शख़्त कार्यवाही होगी। उन्होंने सभी जनपदों में निर्माणाधीन व नव निर्माण आवासों की जांच करा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
श्री निषाद ने मत्स्य विकास निगम की 9 हैचरियों के लक्ष्य के अनुरूप पूर्ति करने के कड़े निर्देश दिये। साथ ही परीक्षितगढ़ की हैचरी पर कथित मत्स्य बीज की शिकायत की जांच कराकर, प्रभावी कार्यवाही कराने के निर्देश दिये। डास्प की कार्य योजना एवं आर.के.वी.बाई के आवंटित बजट को शीघ्र आहरित कराते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिये। उन्होंने मत्स्य सहकारी समितियों के निर्वाचन कार्य समयबद्ध तरीके से कराने के भी निर्देश दिये। उन्होंने जल प्लावित क्षेत्र में मत्स्य विकास योजना, मोबाइल फिश पार्लर योजना व झिंगा पालन आदि की भी समीक्षा की गयी।
बैठक में प्रमुख सचिव, मत्स्य डाॅ. हरशरण दास ने कहा कि मनरेगा के कनवर्जन्श के तहत 5 करोड़ के वित्तीय लक्ष्य के सापेक्ष विभागीय प्रगति मन्द पायी गयी है, उन्होंने सभी उप निदेशकों को इस योजना मंे आपेक्षित ध्यान देते हुए प्रगति लाने के कड़े निर्देश दिये।
बैठक में निदेशक मत्स्य श्री कैलाश प्रकाश व समस्त मण्डलीय/ जनपदीय उपनिदेशक व अधिकारी आदि ने भाग लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in