Categorized | लखनऊ.

माननीया मुख्यमंत्री जी ने दिल्ली में बम विस्फोट की घटना की कड़े शब्दों में निन्दा की

Posted on 07 September 2011 by admin

केन्द्र सरकार को तत्काल मृतकों के परिजनों तथा घायलों को उचित आर्थिक मदद एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था करनी चाहिए

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री माननीया सुश्री मायावती जी ने आज दिल्ली के माननीय उच्च न्यायालय के गेट के सामने हुए बम विस्फोट की घटना को एक कायराना कार्यवाई बताते हुए इसकी कड़ी शब्दों में निंदा की है।
माननीया मुख्यमंत्री जी ने केन्द्र सरकार से इस घटना के फलस्वरूप मृतकों के परिजनों तथा घायलों को उचित आर्थिक मदद देने एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था करने की अपेक्षा की है। इसके साथ ही माननीया मुख्यमंत्री जी ने इस घटना में मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति तथा संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है।
सुश्री मायावती जी ने केन्द्र सरकार से यह भी अपेक्षा की है कि इस घटना की तह में जाकर पूरी जानकारी प्राप्त कर आवश्यक कदम उठायें ताकि इस तरह की घटना पुनरावृत्ति न हो सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in