Categorized | हरदोई

बाढ़ पीड़ितो को हर संभव सरकारी मद्द उपलब्ध करवाएं अधिकारी- जिलाधिकारी

Posted on 07 September 2011 by admin

जिलाधिकारी हरदोई ने बाढ़ पीड़ित सबसे ज्यादा प्रभावित जनपद का सवायजपुर क्षेत्र को समस्त विभागीय अधिकारियों को बाढ़ पीड़ित लोगों की शासन द्वारा प्रदत्त प्रत्येक प्रकार की सहायता हेतु खास तौर पर स्वास्थ्य विभाग पशुपालन विभाग के कैंप लगवाकर पीड़ितों का इलाज, दवाओं का वितरण, पशुओं की बीमारी रोकथाम हेतु टीके लगवाना चारा उलब्ध करवाना प्राथमिक के आधार पर किया जा रहा है जिलाधिकारी स्वयं निदेशित करके स्वयं निरीक्षण कर रहे है। तहसील दिवस सवायजपुर में बैठक की अध्यक्षता करते हुए बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में डाक्टरों की टीम पशुओं का टीकाकरण बिजली विभाग द्वारा धान की खड़ी फसल को बचाने हेतु पुराने जर्जर ट्रंासफार्मर की मरम्मत करवाएं ताकि फसल सूखने न पाए। ट्यूबेल त्वरित गति से चालू करवाए जाएं। जल निगम द्वारा हैण्डपंपों की रिबोरिंग करवाने का भी निर्देश दिया। किसान क्रेडिट के बावत नाराजगी जताई । संबधित विभाग के लिपिक द्वारा जानकारी केकेसी द्वारा क्यों नहीं दी जा रही है। उन कठिनाईयों का दूर करने का प्रयास भी किया। राशन वितरण में जिला पूर्ति अधिकारी को आड़े हाथ लेते हुए वितरण व्यवस्था को सुधारने के लिए कदम उठाने का कहा। बेसिक शिक्षा में रसोइयों का चयन उनका भुगतान का सुनिश्चित करने का आदेश बीएसए को दिया। इस अवसर पर सीडीओ एके द्विवेदी, सीएमओं डा. एके तिवारी, एएसपी अनिक कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश चैरसिया मौजूद रहे। तहसील दिवस महामाया गरीब बालिका आशीर्वाद योजना में जिला कार्यक्रम अधिकारी ने आठ सौ नवजात बालिकाओं का एफडी भी प्रदान किए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in