सांड ने बालक को पटका, मौत

Posted on 07 September 2011 by admin

परिजनों ने शव को रखकर जाम लगाया

सड़क पर घूम रहे एक आवारा सांड ने घर से बाहर खेल रहे एक बालक को पटक दिया। जिससे बालक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों व मोहल्ले वालों ने शव को चैराहे पर रखकर जाम लगा दिया। बाद में उचित मुआवजा दिये जाने के आश्वासन पर जाम खोला।
शहर के थाना कोतवाली अन्तर्गत मो0 बिजलीपुरा निवासी शमशाद का तीन वर्शीय पुत्र समद सुबह घर से बाहर खेल रहा था। उसी दौरान वहां पर एक आवारा सांड आ गया। सांड ने समद को उठाकर पटक दिया। अस्पताल ले जाते समय समद की मौत हो गई। बालक की मौत से मोहल्ले में कोहराम मच गया। मोहल्ले वासियों ने समद के शव को अन्टा चैराहे पर रखकर जाम लगा दिया। दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतारें लग गईं। जाम स्थल पर पालिकाध्यक्ष तनवीर खां व बसपा नेता असलम खां ने पहुंचकर समद केपरिजनों को समझाने का प्रयास किया। पालिकाध्यक्ष तनवीर खां ने समद के परिजनों को पचास हजार रूपये मुआवजा दिये जाने की घोषणा की वहीं बसपा नेता असलम खां ने शासन से उचित मुआवजा दिलाये जाने का आश्वासन दिया। करीब दो घंटे तक अफरा तफरी का माहौल रहा। बाद में परिजनों ने प्रशासन के आश्वासन पर शव को हटाया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in