कांशीराम आवास मंे प्रयोग की जा रही घटिया किस्म की सामग्री

Posted on 07 September 2011 by admin

प्रदेश सरकार ने गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों के बारे में गहनता से विचार करते हुए उनको रहने के लिए एक आवास प्रदान करने की नियत से कांशीराम आवास योजना का संचालन किया जिसमें उन्हीं पात्र व्यक्तियों का आवास देने के निर्देश दिये गये जो वास्तव मंे गरीबी रेखा से जूझ रहे हैं और जो कड़ाके की ठंड, तपती धूप एवं वर्षा के मौसम से बचने के लिए एक छत नहीं जुटा पा रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए बहन जी ने  यह योजना चलायी और जिसके लिए अरबों रुपये की धनराशि को खर्च करने में लगी हुई और आवासों को निर्माण कराने के लिए उच्च क्वालिटी की सामग्री के प्रयोग को ध्यान में रखते हुए मानक तैयार किया गया और इस मानक के अनुरूप आवासों का निर्माण कराने की जिम्मेदारी प्रशासन को सौंपी गयी, परन्तु प्रशासन की लचर कार्य प्रणाली, लापरवाही एवं धन प्रलोभनता के कारण आवासों के निर्माण कार्यों में घटिया किस्म की सामग्री का प्रयोग ठेंकेदार लोग कर रहे।
पुवायां के सतवां मार्ग  पर इस समय कांशीराम शहरी आवासों का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। जिसमें नीव मंे अब्बल ईट की रोड़ी की जगह पर पीला व दोम ईंट की रोड़ी का प्रयोग, दीवाल चुनाई मंे आठ एक का मसाला, डीपीसी में छह एक का मसाला और मोरंग थर्ड क्वालिटी की मसालों मंे प्रयोग की जा रही है तथा सरिया डीपीसी में डेढ़ सूत की डालते हैं जबकि तीन सूत की पड़नी चाहिए। इस प्रकार से ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्यों मंे घटिया किस्म की सामग्री का प्रयोग करके प्रदेश सरकार की मंशाओं पर प्रशासन की मिली भगत से ठेकेदार पानी फेर रहे है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in