वन विभाग टीम ने पकड़ा धान के खेत से मगरमच्छ

Posted on 07 September 2011 by admin

आज से डेढ़ माह पूर्व पुवायां क्षेत्र में एक मगरमच्छ तालाब में देखा गया था जिसकी सूचना वन विभाग टीम को दी गयी थी परन्तु जल टीम ने जाकर जब उस उसे को तलाशा तब वह वहां नहीं मिला। बीते दिनों बाढ़ के बाद पानी घट जाने के कारण यह फिर ग्राम बिजला बदारू के पास एक धान के खेत में पास तालाब में करीब दिन के 11 बजे देखा गया। जिसकी सूचना ग्राम बिजला बदारू के निवासी समर सिंह ने वन विभाग टीम को सूचना दी।
सूचना पाकर तत्काल प्रभाव से डिप्टी रेंजर महेश चन्द्र अपने दल बल के साथ उक्त स्थान पर जा पहुंचे और उन्होंने जब इस मगरमच्छ को देखा तो उनका पसीना छूटने लगा क्योंकि इसकी लम्बाई लगभग 5 से 6 फिट थी परन्तु हिम्मत न हारते हुए उन्होंने अपनी टीम के सहयेाग से बड़ी मशक्कत करने के बाद उसको अपने काबू में करते हुए पकड़ कर गाड़ी पर लादा और फिर अपने कार्यालय पुवायां मंे आये वहां पर एक दो घंटे रोकने के बाद उसको गोमती नदी मंे छोड़ने के लिए खुटार मार्ग से होते हुए गुहईया पुल की ओर रवाना हो गये। डिप्टी रेंजर महेश चन्द्र से जानकारी ली गयी कि इस खतरनाक जीव को कहां किस स्थान पर छोड़ा जायेगा तो उन्होंने बताया कि गोमती नदी पर जाकर मौके की पोजिशन देखकर ही यह निर्धारित किया जा सकेगा कि इसे कहां और कैसे छोड़ा जाये। इस मगरमच्छ को पकड़ने मंे राजेन्द्र पाल, वीरेश सिंह, रामभरोसे, माली, श्याम पाल माली का विशेष सहयोग रहा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in