Categorized | लखनऊ.

अपराधिक कृति को बढ़ावा देने वाला फैसला

Posted on 06 September 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने नजूल भूमि के अवैध कब्जेदारों के पक्ष में विनयमती करण करने के उ0प्र0 सरकार के फैसले को गलत बताया और कहा इससे अवैध कब्जा करने वालों को सरकारी संरक्षण मिलेगा। प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि इससे प्रेरित होकर लोग भविष्य में अवैध कब्जा करेंगे सरकार आगे चलकर इसे भी विनयमिती करण कर देगी। यह अपराधिक कृति को बढ़ावा देने वाला फैसला है।
श्री पाठक ने उ0प्र0 सरकार द्वारा आज लिए गए इस निर्णय पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि इस सरकार ने अवैध कब्जेदारों को प्रोत्साहित करने के लिए यह फैसला किया है। उन्हें यह सुविधा मात्र 6 माह तक के लिए ही मिलेगी। क्यांेकि इस सरकार का अन्तिम कार्यकाल की अवध भी मात्र 6 माह ही है। अब भविष्य में इस सरकार को आना भी नहीं है। प्रदेश की जनता अब इस सरकार को ज्यादा दिन बर्दास्त करने के इच्छुक नहीं है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in