Categorized | लखनऊ.

लोगो को दो वक्त का खाना नहीं मिल पा रहा

Posted on 06 September 2011 by admin

kanpur-dehat-012रमाबाईनगर (सिकन्दरा)  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव समिति के अध्यक्ष कलराज मिश्र ने कहा कि जिस प्रदेश में लोग दाने-दाने को मोहताज है, जहाॅ पर 08 करोड़ से ज्यादा लोगो को दो वक्त का खाना नहीं मिल पा रहा है। उस प्रदेश की मुखिया मायावती मुम्बई से जहाज से अपने लिए सैण्डल मंगाती है। यह प्रदेश के लोगों के ऊपर करारा तमाचा है। वे यहाॅ पर रमाबाई नगर के सिकन्दरा विधानसभा में विजय संकल्प सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे।
श्री मिश्र ने कहा कि जहां किसान भुखमरी के कारण आत्महत्या कर रहा हो, जहां लोग दवाई के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे हो, जहां हर काम के लिए पैसे लिए जा रहे हो, मां-बहनो की इज्जत से खिलवाड़ हो रहा है। व्यापारी लूटा जा रहा हो, सभी डील का पैसा मुखिया के पास जाता हो, जन प्रतिनिधियों के द्वारा बलात्कार की घटना हो रही हों। उन्होंने बाराबंकी में पंचायत में सबके सामने छेड़छाड़ की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि बसपा कार्यकर्ता द्वारा लड़की को छेड़छाड़ के बाद आत्महत्या करने का प्रयास करना, महिलाओं की एक महिला मुख्यमंत्री के शासन में इज्जत सुरक्षित नहीं है। शिक्षक तबाह है बेरोजगारों को काम नहीं मिल रहा, जहां प्रदेश बीमारी के हालात से गुुजर रहा हो।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार प्रतिशोध के रूप में कार्य कर रही है। स्वामी रामदेव पर आरोप लगाया जा रहा है। अन्ना के सहयोगियों को गलत तरीके से प्रताड़ित किया जा रहा है। कांग्रेस देश में अलगाव पैदा कर रही है। कांग्रेस धर्म और जाति की राजनीति करके देश को तोड़ने का काम कर रही है। इन दुष्ट ताकतों को सबक सिखाना होंगा। सपा और बसपा हमारी लड़ाई बूथ पर होगी। लोकतंत्र के हार जीत वहीं तय होगी। आपके संघर्ष ही, आपके विजय का मार्ग प्रशस्त करेंगा। जब जनाक्रोश बढ़ता है तब बड़ी से बड़ी तानाशाही ताकतें ध्वस्त हो जाती है। यू0पी0ए0 सरकार ने भ्रष्टाचार की हदें तोड़ दी। केन्द्र और प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रतिशोध की भवाना से काम किया तो परिणाम बहुत ही गम्भीर होंगे।
श्री मिश्र का रेलवे स्टेशन से लेकर किसान नगर रायपुर, रनियां में भव्य स्वागत हुआ। भाजपा युवामोर्चा द्वारा हजारों की संख्या में मोटर साइकिल जुलूस निकालकर कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का अहवाहन करते हुए कहा कि परिवर्तन के लिए प्रण लेना है कि भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाना है। विजय संकल्प सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री, विधायक प्रेमलता कटियार, कमलरानी वरूण पूर्व सांसद, गंगा सिंह चैहान पूर्व विधायक हरदोई, अशोक दूबे पूर्व एम0एल0सी0, राजेश तिवारी जिलाध्यक्ष, वंशलाल कटियार, महावीर त्रिपाठी, अरविन्द सचान विधानसभा प्रभारी, मनोज शुक्ला, अर्चना मिश्रा, हनुमान मिश्रा, जितेन्द्र सिंह युवामोर्चा अध्यक्ष आदि लोग हजारों की संख्या में मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in