Categorized | लखनऊ.

भाजपा विधि प्रकोष्ठ का आन्दोलन जारी रहेगा

Posted on 05 September 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के अधिवक्ताओं नेे कहा कि न्याय मिलने तक भाजपा विधि प्रकोष्ठ का आन्दोलन जारी रहेगा। जनपद लखीमपुर मोहम्मदी में तीन अधिवक्ताओं की हत्या के विरोध में आज हरदोई तथा लखनऊ जिला कचहरी में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के अधिवक्ता गणों ने काला फीता बांधकर कार्य बहिष्कार किया तथा प्रदेश सरकार से मांग किया की मृतक अधिवक्ता गणों के परिवार को 15 लाख रूपये छतिपूर्ति के तौर पर राज्य सरकार दे तथा पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं की सुरक्षा एवं सम्मान हेतु आवश्यक उपाय करें। आन्दोलन का संचालन भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक विनय कुमार शाही तथा शैलेन्द्र शर्मा अटल ने किया।
यह भी बताया कि भाजपा विधि प्रकोष्ठ पूरे प्रदेश में आन्दोलन एवं धरना करेंगा। प्रकोष्ठ द्वारा महामहिम राज्यपाल उ0प्र0 को ज्ञापन भी दिया जायेंगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in