Categorized | लखनऊ.

बी0एस0पी0 ने सपा द्वारा प्रदेश सरकार पर लगाये गये सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया

Posted on 02 September 2011 by admin

पूर्ववर्ती सपा सरकार के शासन के भ्रष्टाचार, बदहाल कानून-व्यवस्था, जंगलराज व गुण्डागर्दी को लोग आज भी नहीं भूले हंै

बहुजन समाज पार्टी ने समाजवादी पार्टी द्वारा प्रदेश सरकार पर लगाये गये सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। बी0एस0पी0 के प्रवक्ता ने आज यहां जारी एक बयान में सपा के आरोपों को झूठा और मनगढ़न्त बताते हुए कहा है कि सपा के नेता घटते जनाधार और अन्दरूनी कलह से बौखला गए हैं, जिसके कारण ये लोग बगैर सोचे-समझे बेतुकी बयानबाजी पर उतारू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता पूर्ववर्ती सपा सरकार के शासन के भ्रष्टाचार, बदहाल कानून-व्यवस्था, जंगलराज व गुण्डागर्दी को आज भी नहीं भूली है और आगामी विधान सभा चुनाव में जनता एक बार फिर सपा को सबक सिखा देगी।
प्रवक्ता ने कहा कि बी0एस0पी0 सरकार पर भ्रष्टाचार का झूठा आरोप लगाने से पहले सपा को अपने शासनकाल के भ्रष्टाचार के तमाम मामलों को भी याद कर लेना चाहिए, जिसमें सरकार के जिम्मेदार मंत्री एवं पार्टी के पदाधिकारी पूरे प्रदेश को लूटने में लगे हुए थे। सपा सरकार के कार्यकाल में पुलिस भर्ती घोटाला, नोएडा तथा लखनऊ के भूखण्डों के आवंटन का घोटाला, दवा खरीद घोटाला तथा खाद्यान्न घोटाला हुआ था।
प्रवक्ता ने कहा कि सपा नेताओं को किसी पर उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में खुद झांक लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का गला घांेटने वाले सपाई किस मुंह से दूसरों को उपदेश देने में लगे हुए हैं। सारा देश जानता है कि सपा सरकार के शासनकाल में सरकारी धन की खुली लूट, माफियाओं के माध्यम से सरकारी जमीनों पर कब्जा कराना, भर्ती में धन उगाही तथा निर्माण कार्याें, सड़कों एवं पुलों का ठेका अपने ही लोगों को दिलाकर उनके माध्यम से जेबें भरने का कार्य चरम पर था।
प्रवक्ता ने कहा कि जंगलराज और घोटालों की बुनियाद पर अपनी सरकार चलाने वाली सपा द्वारा कानून की बात करना अच्छा नहीं लगता। उन्होंने कहा कि सपा के कार्यकाल में अपहरण, लूट, हत्या और फिरौती का बाजार गर्म था और एफ0आई0आर0 तक दर्ज नहीं की जाती थी। उनके शासनकाल में कई दिल दहलाने वाली घटनाएं एवं जघन्य अपराध हुए, जिनकी चर्चा पूरे देश में हुई। जघन्य निठारी काण्ड ने पूरे देश का सर शर्म से झुका दिया था। इसी प्रकार मदरसा काण्ड भी बहुचर्चित रहा। उस दौर में उत्तर प्रदेश में कानून का राज नहीं, बल्कि गुण्डों, माफियाओं और अराजक तत्वों का राज चल रहा था। सपा सरकार के संरक्षण में गुण्डों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया था।
बी0एस0पी0 प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश में कानून द्वारा कानून का राज कायम है। यह बात सपा के लोगों को आसानी से हजम नहीं हो रही है, क्यांेकि इन्हें यह मालूम नहीं कि कानून का सम्मान किस प्रकार किया जाता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2024
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in