Categorized | लखनऊ.

केन्द्र व प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार व घोटालों के विरूद्ध व्यापक स्तर पर जनजागरण

Posted on 02 September 2011 by admin

2011 भारतीय जनता पार्टी अक्टूबर माह में ’विजय संकल्प यात्राए’ं निकालकर केन्द्र व प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार व घोटालों के विरूद्ध व्यापक स्तर पर जनजागरण का अभियान चलाने का फैसला लिया है। प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में आम जनमानस का समर्थन प्राप्त करने के उद्देश्य से निकलने वाली इन यात्राओं में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी सम्मिलित होंगे। इसके पूर्व विधानसभा चुनाव की तैयारियों को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्रीय चुनाव प्रबन्धन की क्षेत्रवार बैठकें आयोजित की गई हैं।
प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि यात्राओं का प्रभारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी को बनाया गया है। इसके पूर्व क्षेत्रीय चुनाव प्रबन्धन की तैयारी के संदर्भ में 2 सितम्बर के गोरखपुर क्षेत्र, 4 सितम्बर को काशी क्षेत्र, 5 सितम्बर को कानपुर व अवध क्षेत्र, 6 सितम्बर को वृज क्षेत्र तथा 8 सितम्बर को पश्चिम क्षेत्र की बैठकें हांेगी।
श्री पाठक ने बताया क्षेत्रवार होने वाली इन बैठकों में चुनाव प्रबन्धन के संयोजक एवं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी तथा प्रदेश महामंत्री संगठन राकेश जैन कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। बैठकों में अक्टूबर माह में निकलने वाली विजय संकल्प यात्राओं की तैयारियों एवं 2012 के विधानसभा चुनावों में पार्टी की विजय के संदर्भ में व्यापक विचार-विमर्श कर रणनीति तैयार की जाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in