Categorized | लखनऊ.

पीस पार्टी में आये दो महारथी, ५ को होगा घेराव

Posted on 02 September 2011 by admin

उत्तर प्रदेश पुलिस से रिटायर्ड आईजी श्री गिरीश नंदन सिंह तथा शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रीना खुराना भी पीस पार्टी में शामिल हो गए हैं. खुराना पिछले १५ बरसों से राकांपा से जुड़ी हुई थीं. यह ऐलान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी श्री यशपाल सिंह ने गुरूवार को प्रेस क्लब में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में किया. इस मौके पर पार्टी के वरिष्ट नेताओं में से राष्ट्रीय महासचिव श्री रमाशंकर सिंह, पार्टी के लखनऊ जिला अध्यक्ष मोहम्मद नईम, मीडिया सलाहकार एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री अश्विनी कुमार श्रीवास्तव और लखनऊ में सभी विधानसभा सीटों के पार्टी प्रभारी भी मौजूद रहे.

श्री
यशपाल ने यह भी बताया कि पीस पार्टी आगामी ५ सितम्बर को उत्तर प्रदेश और देश की राजधानी में एक साथ ही बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करेगी. अपनी तीन प्रमुख मांगो को लेकर किये जाने वाले इस व्यापक प्रदर्शन के तहत पार्टी न सिर्फ लखनऊ में विधानसभा पर प्रदर्शन करेगी बल्कि दिल्ली में संसद का घेराव भी करेगी.
पार्टी की मांग है कि केंद्र सरकार रंगनाथ मिश्र आयोग की रिपोर्ट को लागू करे, उत्तर प्रदेश सरकार १२ मछुवा जातियों को एससी सूची में शामिल करे और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर एम. अय्यूब को सुरक्षा मुहैया करवाई जाए. नईम ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं को इस प्रदर्शन में शामिल करने के लिए गोरखपुर से दिल्ली के लिए अति पिछड़ा-अति दलित एक्सप्रेस जायेगी. इसमें २० बोगियां होंगी, जिनमे पार्टी के तक़रीबन ३००० कार्यकर्ता संसद का घेराव करने के लिए दिल्ली कूच करेंगे.

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in