Categorized | लखनऊ.

हर माह लाखों की संख्या में अवैध गर्भपात हो रहे हैं

Posted on 30 August 2011 by admin

जिस प्रकार प्रदेश में कठोर कानूनी सजा को दरकिनार कर बेखौफ नर्सिंग होम व अस्पतालों में प्रदेश भर में भारी संख्या में गर्भपात हो रहे हैं उससे ये सिद्ध हो गया है कि बसपा सरकार के राज्य में कानून का खौफ समाप्त हो गया है। प्रदेश प्रवक्ता हरद्वार दुबे ने कहा कि अकेेले बाराबंकी जनपद जिला महिला अस्पताल के आकड़े के आधार पर यह कहना प्रासंगिक है कि राज्य में हर माह लाखों की संख्या में अवैध गर्भपात हो रहे हैं। यदि सरकारी अस्पतालों का यही हाल है तो गाॅंव-गाॅंव पसरे अवैध अस्पतालों की संख्या गिनी जाए तो दृश्य क्या होगा। इस भयावह कृत्य में सरकारी कर्मचारी भी लिप्त हैं। चूंकि प्रदेश सरकार के अफसर विभिन्न घोटालों में स्वंय लिप्त हैं जिसमें कई मामलों के जांच के लिए राजधानी में सी0बी0आई0 ने भी डेरा डाला हुआ है। फिर भी इस राज्य की मुख्यमंत्री सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय का राज्य होने का दावा कर रही है। जो उ0प्र0 की जनता का उपहास उड़ाने जैसा है।
प्रदेश प्रवक्ता हरद्वार दुबे ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि अब मायाराज के झूठे दावे की पोल खुल गई है। सरकार ने एक पल भी बने रहने का नैतिक अधिकार खो दिया है। भाजपा की मांग है कि भ्रूण हत्या का गिरोह चलाने में शामिल सरकारी कर्मियों को गिरफ्तार कर दंडित किया जाए और अन्य जो भी इस कूकृत्य में लिप्त पाए जाएं उनके विरूद्ध भी कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in