सा-धन ने उत्तर प्रदेश में एमएफआई का स्टेट चैप्टर लांच किया

Posted on 30 August 2011 by admin

भारत में माइक्रोफाइनेंस संस्थानों के सबसे बड़े संगठन सा-धन ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश का पहला एमएफआई स्टेट चैप्टर आरंभ कर दिया है। इस चैप्टर का आरंभ ऐसे वक्त पर हुआ है जब हाल ही में जारी आरबीआई दिशा निर्देशों के अनुसार ज्यादा पारदर्शिता, उपभोक्ता केन्द्रित एवं नैतिक आचरण की बेहद आवश्यकता है।

यह स्टेट चैप्टर अपने सदस्यों को शामिल करके नैतिक आचरण, रिपोर्टिंग में वृद्धि और संगठनों की क्षमता निर्माण पर ध्यान केन्द्रित करेगा। यह चैप्टर प्रमुख हितधारकों जैसे कि आरबीआई, नाबार्ड, सिडबी, एसएलबीसी व बैंकों के साथ मिलकर अहम मुद्दों और साथ ही इस क्षेत्र में प्रदेश की ह्रासमान सूचना विषमता पर काम करेगा। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में सा-धन सदस्यों पर बकाया कर्ज़ लगभग 1000 करोड़ रुपए का है और इसकी पहुंच 12 लाख निर्धन लोगों तक है।

सा-धन बोर्ड सदस्य और सा-धन उत्तर प्रदेश चैप्टर के अध्यक्ष श्री विनोद जैन ने कहा, ’’जिम्मेदार तरीके से वित्तीय कार्यों में समाज की सहभागिता बढ़ाने के लिए प्रदेश के सदस्यों द्वारा उठाया गया यह एक महत्वपूर्ण कदम है। सा-धन स्टेट चैप्टर अपने सदस्यों की सहायता करेगा ताकि वे सामाजिक व वित्तीय स्वावलंबन के दोहरे लक्ष्यों को हासिल कर सकें।’’

सा-धन स्टेट चैप्टर एक प्रदेश स्तर की कार्यशाला भी आयोजित कर रहा है जो उसके सदस्यों के लिए आचार संहिता के विषय पर होगी। यह कार्यशाला भाग लेने वाले संगठनों को सक्षम बनाएगी ताकि वे अपने अपने क्षेत्रों में एमएफआई हेतु आचार संहिता को लागू कर सकें।

सा-धन के बारे में
सा-धन भारत की सबसे बड़ी राष्ट्रीय स्तर की सामुदायिक विकास वित्त संस्थानों की समिति है। सा-धन का प्रयास है सामाजिक रूप से जिम्मेदार और वित्तीय तौर पर जवाबदेह माइक्रोफाइनेंस क्षेत्र के विकास में योगदान करना। यह संस्था माइक्रोफाइनेंस क्षेत्र की विविधता का प्रतिनिधित्व करती है इसके कार्यों में शामिल हैं- कानूनी प्रारूप, आॅपरेटिंग माॅडल, क्षेत्रीय असमानताएं आदि। भारत के 20 राज्यों में सा-धन के 251 सदस्य संगठन हैं जिनका कुल बकाया कर्ज 18,344 करोड़ रुपए (4 अरब यूएसडी) और 2.67 करोड़ (26.7 मीलियन) की ग्राहक पहुंच है। राष्ट्रीय स्तर की संस्था के तौर पर सा-धन भारत में माइक्रोफाइनेंस सेवाओं के विस्तार हेतु सुगम वातावरण (कानूनी व नियामक) बनाने के लिए प्रयासरत है। वित्तीय प्रदर्शन मानकों की रिपोर्टिंग, आचार संहिता और सामाजिक प्रदर्शन के माध्यम से सा-धन ने अपने सदस्यों के बीच पारदर्शिता बढ़ाने और नैतिक आचरण को प्रोत्साहित करने के लिए ठोस काम किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in