Categorized | मनोरंजन

सलमान खान यूटीवी स्टार्स पर प्रसारित होने वाले शो ‘अप, क्लोज एंड पर्सनल विथ पीजेड’ के पहले एपिसोड का आगाज करेंगे

Posted on 30 August 2011 by admin

सलमान खान और प्रिटी जिंटा की कलाकारी से युक्त ‘प्यार मैं बैंड बजेगा हल्लू हल्लू’ के लिये तैयार हो जाइये

_mg_1454यूटीवी स्टार्स प्रिटी के साथ अप, क्लोज एंड पर्सनल नामक शो के लिये आपको निमंत्रित कर रहा है, जिसके तहत वह आगामी 3 सितंबर को यूटीवी स्टार के बहुप्रतीक्षित चैट शो की शुरूआत करेंगी और उनके दोस्त सलमान खान उर्फ सल्लू भाई के अतिरिक्त और कौन इस शो का बेहतर मेहमान हो सकता है। यह एपिसोड दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने का वादा करता है। इसके अंतर्गत प्रिटी सलमान के साथ विस्तार से बातचीत करेंगी, कुछ रोचक दृश्यों का प्रस्तुतीकरण करेंगी और इस शो को एक खूबसूरत एहसास से भर देंगी।

इस शो में काफी ढ़ेर सारे चैंकाने वाले तथ्य होंगे, क्योंकि प्रिटी सलमान की व्यक्तिगत जिंदगी के न्यूनतम ज्ञात तथ्यों को दर्शकांे के सम्मुख लेकर आयेंगी। क्या कोई यह अंदाज लगा सकता है प्रिटी सलमान की कितनी बड़ी दीवानी हैं? उनकी दीवानगी का आलम यह रहा है कि वह ‘दबंग‘ देखने के लिये बुरका पहनकर चली गयीं? क्या कोई यह जानता है कि सलमान का पूरा नाम अब्दुल राशिद सलीम सलमान खान है?

बातचीत के अतिरिक्त सलमान इस शो के टाइटल ट्रैक पर चार्मिंग प्रिटी के साथ इस एपिसोड में नृत्य करते हुये भी नजर आयेंगे तथा ‘प्यार में बैंड बजेगा हल्लू हल्लू’ के फिल्मी पोस्टर के लिये एक जोरदार पोज देंगे, जिसमें वह एक ‘बैंड बाजा वाले’ के परिधान में नजर आयेंगे और प्रिटी उनके साथ ‘दुल्हन’ के परिधान में होंगी!

अपने मनपसंद सितारे के विषय में क्या आप और अधिक जानना चाहते हैं? क्या आप सलमान के साथ अप, क्लोज और पर्सनल होना चाहते हंै? तो तैयार हो जाइये अप, क्लोज एंड पर्सनल विथ पीजेड के लिये, जिसका शुभारंभ 3 सितंबर 2011 को होगा, यह प्रत्येक शनिवार सायं 7.00 बजे केवल यूटीवी स्टार्स पर प्रसारित होगा!

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in