Categorized | लखनऊ.

पिछड़ो वर्ग की असली हितैषी भाजपा ही है

Posted on 29 August 2011 by admin

img_1481उत्तर प्रदेश में बसपा के शासन में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। भ्रष्टाचार हावी है। संसदीय मर्यादाओं को तिलांजलि दी जा रही है। जनता बसपा के कुशासन से निजात पाना चाहती है। भारतीय जनता पार्टी ही बसपा का विकल्प है। यह उदगार पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी नरेन्द्र सिंह तोमर ने प्रदेश मुख्यालय में आयोजित पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित बैठक में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि अति पिछड़ो, पिछड़ो वर्ग की असली हितैषी भाजपा ही है। बाकी दल बसपा, सपा, कांग्रेस सिर्फ दिखावा करते है। श्री तोमर ने प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को अति पिछड़ा वर्ग में पार्टी का काम बढ़ाने के लिए निर्देशित भी किया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की सफलता के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने भाजपा शासित राज्यों के शासन, उनके विकास कार्यो, उत्थान कार्यक्रमो, आदि कार्यो का उदाहरण भी प्रस्तुत किया।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने पिछड़े, अति पिछड़े वर्ग के नेताओं का आहवहन करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में राम राज्य लाने के लिए केवट की भूमिका में आये। पार्टी उत्तर प्रदेश में तभी सत्ता में आयेगी। बसपा के शासन से इस वर्ग को निराशा मिली है। सपा के कुशासन से यह वर्ग अत्यन्त निराश हुआ। उन्होंने इस वर्ग के पार्टी के बड़े नेताओं का भी उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्हेंने कहा कि प्रदेश में अराजकता की स्थिति है। सरेआम हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार आदि घटानाए घटित हो रही है। सरेआम महिलाओं की आबरू लूटी जा रही है। उन्होंने अति पिछड़े, अति दलित वर्ग से जुड़ी हुई अपराध की कई घटनाए भी बतायी। श्री शाही ने बताया कि आज महरानी अहिल्याबाई की पुण्यतिथि भी है। उन्होंने उनकी जीवन से जुड़ी घटानाओं के बारे में भी बताया। उन्हांेने 23 सितम्बर को राजधानी लखनऊ में आयोजित अति पिछड़े वर्ग के सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील शाक्य एवं संचालन पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के संयोजक सूर्यप्रकाश पाल ने किया। कार्यक्रम को पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री संगठन संजय जोशी, प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, प्रदेश महामंत्री संगठन राकेश जैन, उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी एवं पूर्व सांसद रामनारायन साहू, माटीकला बोर्ड उत्तराखण्ड के चेयरमैन डा0 विनोद आर्य, समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के संगठन मंत्री अशोक तिवारी, प्रदेश मंत्री यशवन्त सैनी, श्रीमती अनुपमा जायसवाल, पूर्व मंत्री हरीनारायण राजभर, गोपाल अंजान, बृज भूषण सिंह कुशवाहा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्यतः मूलचन्द्र प्रजापति, धर्मवीर प्रजापति, रघुनन्दन चैरसिया, बाबूराम निषाद, किरन पाल सिंह, प्रभुदास सिंह चैहान, अरूण पाल, रमेश वर्मा, प्रेम सागर राजभर, जगदीश साहू, श्रीमती आशा मौर्या, भारत मौर्या, गिरजा शंकर गुप्ता आदि उपस्थिति थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in