Categorized | लखनऊ.

महाविद्यालयों को 30 अगस्त तक अपने प्रस्ताव आगरा एवं मेरठ विश्वविद्यालयों को उपलब्ध कराने के निर्देश

Posted on 28 August 2011 by admin

आगरा व मेरठ विश्वविद्यालय सम्बद्धता प्रस्तावों को शासन में  5 सितम्बर तक उपलब्ध करायें-सचिव, उच्च शिक्षा

उत्तर प्रदेश के सचिव, उच्च शिक्षा श्री अवनीश कुमार अवस्थी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में महाविद्यालयों, संस्थानों में स्नातक अथवा स्नातकोत्तर स्तर के अतिरिक्त विषयों व पाठ्यक्रमों को आगामी सत्र 2011-12 से प्रारम्भ करने से सम्बन्धित लम्बित प्रस्तावों के विषय में महाविद्यालयों के प्रतिनिधियों की सुनवाई की गयी। इस सुनवाई में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुल मिलाकर 95 प्रकरणों को रखा गया।
सचिव, उच्च शिक्षा ने आज प्रस्तुत प्रस्तावों का परीक्षण करने के बाद पाया कि 40 मामले ऐसे हैं, जिनमें सम्बद्धता की सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद भी विश्वविद्यालयों द्वारा स्थायी सम्बद्धता हेतु शासन को सन्दर्भित नहीं किया गया, जिससे इन मामलों में अनावश्यक विलम्ब हो रहा था। इसके अलावा अनेक मामले ऐसे संज्ञान में आये, जहां प्रबन्ध तन्त्र का चुनाव होने के बाद उनकी अनुमोदन विश्वविद्यालय स्तर पर न होने से ऐसे संस्थानों के प्रस्तावों को अनुमोदन देने में कठिनाई उपस्थित हो रही है। सुनवाई के दौरान जानकारी में आया कि प्रस्तावों के परीक्षण हेतु गठित पैनल में शामिल किये गये प्रदेश से बाहर के विषय विशेषज्ञ जी0ओ0 में दी गयी व्यवस्था के अनुसार एक निर्धारित तिथि पर एक साथ निरीक्षण के लिए उपस्थित होने में कठिनाई महसूस करते हैं और इस कारण उनके संयुक्त फोटोग्राफ और निरीक्षण रिपोर्ट पर संयुक्त हस्ताक्षर जी0ओ0 में दी गयी व्यवस्था के अनुसार न होने से सम्बद्धता दिये जाने में अवरोध उत्पन्न होता है। यह भी पता चला कि शिक्षकों का अनुमोदन विश्वविद्यालय स्तर पर लम्बित होने से अनेक महाविद्यालयों में सम्बद्धता के प्रस्ताव लम्बित हैं।
सचिव, उच्च शिक्षा ने इस सम्बन्ध में प्रक्रिया सुनिश्चित करते हुए बी0एड0 पाठ्यक्रम के अतिरिक्त अन्य पाठ्यक्रमों से सम्बन्धित प्रस्तावों के निस्तारण हेतु एक नई समय-सारणी निर्धारित की है, जिसके अन्तर्गत बी0एड0 पाठ्यक्रम के अतिरिक्त अन्य पाठ्यक्रमों की स्थायी तथा अस्थायी सम्बद्धता के प्रस्ताव विश्वविद्यालय में उपलब्ध कराने के लिए अन्तिम तिथि आगामी 30 अगस्त निर्धारित की है। इसके अलावा विश्वविद्यालय द्वारा शासन में प्रस्ताव उपलब्ध कराने की अन्तिम तिथि 5 सितम्बर, 2011 निर्धारित किया गया है। सचिव, शिक्षा ने कहा कि इस सम्बन्ध में एक और बैठक 2 महीने बाद पुनः आयोजित की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in