Categorized | लखनऊ.

प्रदेश की असहाय, असुरक्षित जनता

Posted on 28 August 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने बसपा के लगभग साढ़े 4 साल के शासन को भ्रष्टाचार के साथ-साथ अपराधों को शासन काल बताया। डा0 मिश्र ने बसपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस समयान्तराल में लूट, हत्या, बलवा, बलात्कार, फिरौती के लिए अपहरण सहित कई अन्य संगीन अपराधों ने प्रदेश की जनता का चैन हराम कर दिया। भ्रष्टाचार तथा अराजकता ने भी अपने-अपने रिकार्ड बनाये। इस दौरान प्रदेश की जनता ने अपने को असहाय और असुरक्षित महसूस किया। इन वर्षो में प्रदेश के हर कोने में पुलिस और प्रशासन की नाकामियाॅ तथा बसपा सरकार व संगठन के कर्ताधर्ताओं ने अराजकता तथा गुन्डई का एकछत्र राज स्थापति किया।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 मिश्र ने सन् 2008, 2009 तथा 2010 के बसपा सरकार में अपराधों के आकड़ो सहित बताया कि यह सरकार अपनी दुर्गन्धयुक्त कार्यप्रणाली के लिए जानी जायेंगी। उन्होंने बताया कि क्रमश 2008, 2009 तथा 2010 में हत्या के 4348, 4355 तथा 4114, बलवा के 4114, 3842 तथा 3745, दहेजहत्या के क्रमशः 2213,2205 तथा 2052, फिरौती के लिए अपहरण के क्रमशः 58,57 तथा 57 और बलात्कार के क्रमशः2008 में 1696, 2009 में 1552 तथा 2010 में 1290 मामले दर्ज किये गये। डा0 मिश्र ने कहा कि अन्य संगीन अपराधो सहित कुल अपराध सन् 2008 में 161082, 2009 में 160875 तथा 2010 में 159796 प्रकरण दर्ज होना अपने आप में एक इतिहास है।
डा0 मिश्र ने आरोप लगाया कि इस सरकार ने सम्बेदनहीनता के मामले में सारे रिकार्ड तोड़ किये। फर्जी इनकाउण्टर के मामले मे सन् 2006,2007 में 82, 2007-08 में 48, 2008-09 में 41 तथा 2009-10 में जुलाई महीने तक 11 मामले दर्ज हुए। डा0 मिश्र ने इन आकड़ो का हबाला देते हुए कहा कि यह सरकार विकास के किसी भी पैमाने पर सक्षम सिद्ध नही हुई। अब जब चुनाव हैं, तो बसपा सुप्रीमांे तरह-तरह के टोटको का इस्तेमाल कर रही है। प्रदेश की असहाय, असुरक्षित जनता सरकार को सबक सिखायेंगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in