Categorized | लखनऊ.

माननीया मुख्यमंत्री जी की रोजा इफ्तार पार्टी में भारी संख्या मंे रोजेदारों ने शिरकत की

Posted on 28 August 2011 by admin

cm1उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री माननीया सुश्री मायावती जी द्वारा आज यहां ताज होटल में आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में शिया एवं सुन्नी समाज के रोज़ेदारों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। रोज़्ोदारों ने नमाज़्ा अदा कर मुल्क में अमन-चैन एवं खुशहाली की दुआ की। इस मौके पर प्रदेश के राज्यपाल श्री बी0एल0 जोशी भी मौजूद थे।
माननीया मुख्यमंत्री जी ने इस मौके पर मौजूद धर्म गुरुओं से मुलाकात कर उनकी कुशल-क्षेम पूछी। मुस्लिम समाज के प्रमुख लोगों में शिया धर्मगुरु मौलाना हमीदुल हसन, मौलाना नासिर, लखनऊ ऐशबाग ईदगाह के नायब इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली, दारुल उलूम नदवा के प्रिंसिपल मौलाना सईदुर्रहमान नदवी, मौलाना नईमुर्रहमान नदवी, मो0 फारुक ख़ान, मौलाना यासूब अब्बास, मौलाना फरीद मेहदी, मौलाना शाहिद नदवी, मो0 मिसबाहउद्दीन, एडीशिनल एडवोकेट जनरल सैय्यद हुसैन, श्री रजा हैदर, डा0 जमाल, डा0 शाकिर सहित मुस्लिम समाज के कई अन्य उलेमा तथा गणमान्य लोग इफ्तार पार्टी में शामिल हुए।
इस मौके पर राज्य सलाहकार परिषद के अध्यक्ष श्री सतीश चन्द्र मिश्र, वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री जमील अख्तर, मंत्रिमण्डल के अन्य सदस्य, सांसद, विधायक व प्रदेश के मंत्रिमण्डलीय सचिव श्री शशांक शेखर सिंह, मुख्य सचिव श्री अनूप मिश्र, प्रमुख सचिव गृह कुंवर फतेह बहादुर, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री दुर्गा शंकर मिश्र, सचिव मुख्यमंत्री श्री नवनीत सहगल, सचिव सूचना एवं मण्डलायुक्त लखनऊ श्री प्रशान्त त्रिवेदी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, मीडियाकर्मी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in