Categorized | लखनऊ.

अन्ना हजारे के जनलोकपाल विधेयक के समर्थन में कैसरबाग चैराहे पर अशोक लाट के समक्ष अनशन एवं प्रदर्शन

Posted on 25 August 2011 by admin

अपने सामाजिक दायित्वों को निभाते हुए उ0प्र0 जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन ने भ्रष्टाचार के विरोध में एवं अन्ना हजारे के जनलोकपाल विधेयक के समर्थन में कैसरबाग चैराहे पर अशोक लाट के समक्ष अनशन एवं प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पत्रकारों के साथ-साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक भी उपस्थित थे।
भ्रष्टाचार के बारे में बोलते हुए अध्यक्ष अब्दुल वहीद, चेयरमैन अज़ीज सिद्दीकी, महामंत्री अजय वर्मा ने कहा कि पत्रकार भ्रष्टाचार के विरोध में सम्पूर्ण जीवन लड़ता रहता है। वह समाज का अपरोक्ष रूप से विसिल ब्लोवर है। जिस पर आज कानून बनाने की चर्चा हो रही है।
g3
देश में व्याप्त भ्रष्टाचार की बढ़ती घटनाओं को देखकर अतिशीघ्र भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के लिए तथा पत्रकारों को सुरक्षा देने के लिए कड़े प्राविधान वाले कानून की मांग केन्द्र सरकार से की गयी।
भ्रष्टाचार के विरोध में जनजागरण हेतु एसोसिएशन की तरफ से चैराहे पर कैन्डेल जलाकर आम जनमानस में चेतना जागृत करने का कार्य भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय कुमार गुप्ता प्रवक्ता, डी0पी0 शुक्ला जिलाध्यक्ष, आरिफ मुकीम, जुबैर अहमद सचिव, मोहसिन खान, राजेश गुप्ता, पंचम लाल वर्मा, अमरजीत, धर्मेन्द्र एडवोकेट, रामकिशोर वर्मा, संजय वर्मा, अभय अग्रवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in