Categorized | लखनऊ.

सरकार ने सरकारी धन की लूट का ऐतिहासिक रिकार्ड बनाया

Posted on 25 August 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने बसपा सरकार पर भ्रष्टाचारियों को बचाने व उन्हें संरक्षण देकर फलने-फूलने देने का आरोप लगाया। प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार ने आज पार्टी मुख्यालय पर संवाददाताओं से वार्ता करते हुए बताया कि बसपा सरकार ने सरकारी धन की लूट का ऐतिहासिक रिकार्ड बनाया है। प्रदेश में सैकड़ों की संख्या में बड़े-छोटे अधिकारी/कर्मचारी भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए गए हैं। भ्रष्टाचारियों के भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए जाने के बावजूद सरकार उनकी फाइलें दबाए बैठी है।  प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ही भ्रष्टाचार की मुखिया है। उन पर आय से अधिक की सम्पत्ति का मुकदमा मा0 सर्वोच्च न्यायालय में लम्बित है। खोखली हो चुकी प्रदेश सरकार में किसी के भ्रष्टाचार की जांच कराने का दम नहीं है।
श्री कुमार ने बताया कि यथा राजा तथा प्रजा की है की कहावत यहां उ0प्र0 में एकदम सही साबित हुई है। सरकार के पास विजिलेंस जांच के बाद मुकदमा चलाने की अनुमति की चार सौ फाइलें दबी पड़ी हैं। इनमें कई आई0ए0एस0 व पी0सी0एस0 और इंजीनियर तथा डाक्टर और बाबू फंसे हैं। कमोबेस सभी पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत गम्भीर आरोप पाए गए हैं। बसपा का हाथी भ्रष्टाचारियों का साथी बना हुआ है।
श्री कुमार ने कहा कि बसपा सरकार चंद दिनों की मेहमान है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर दोषियों तथा उनको संरक्षण देने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in