Categorized | लखनऊ.

अन्ना हजारे के समर्थन में मार्च निकाला

Posted on 25 August 2011 by admin

उ0प्र0 जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन ने अन्ना हजारे के समर्थन में आज यूपी प्रेस क्लब लखनऊ से जीपीओ गांधी प्रतिमा तक मार्च निकाला। इस मार्च में भारी संख्या में पत्रकारों ने हिस्सा लिया। प्रमुख पत्रकारों में एसोसिएशन के अध्यक्ष अब्दुल वहीद, महामंत्री अजय वर्मा, सचिव जुबैर अहमद, उपाध्यक्ष एम0एम0 मोहसिन, कोषाध्यक्ष अभय अग्रवाल, आरिफ मुकीम, तौसीफ अहमद, बज़मी, राजेश गुप्ता, सुधाकर मिश्रा, अमरजीत कुरील आदि थे। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल वहीद एवं महामंत्री अजय वर्मा ने वहां मौजूद पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यदि केन्द्र सरकार ने अन्ना की मांग नहीं मानी तो पूरे हिन्दुस्तान के पत्रकार सड़कों पर उतरकर इसका विरोध करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in