Categorized | लखनऊ.

बाबू ध्यानचन्द्र जन्म दिवस को पूरे प्रदेश में Run for nation के रूप मे मनायेंगा

Posted on 22 August 2011 by admin

img_1187भारतीय जनता पार्टी खेलकूद प्रकोष्ठ राष्ट्रीय खेल दिवस, 29 अगस्त, (बाबू ध्यानचन्द्र जन्म दिवस) को पूरे प्रदेश में Run for nation के रूप मे मनायेंगा। आज पार्टी मुख्यालय पर प्रकोष्ठ के अवध क्षेत्र की बैठक में पार्टी के प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार ने कहा कि प्रकोष्ठ के पदाधिकारी पार्टी के सिद्धान्तों, रीति-नीति से खिलाड़ियों को जोड़े। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट है। भाजपा भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष कर रही है। कांगे्रस, सपा, बसपा का भ्रष्टाचारी रूप जनता के सामने आ चुका है। उन्होंने पदाधिकारियों से खेल के क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार का पोल खोलने के लिए भी कहा।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज शंकर सक्सेना ने कहा कि पं0 दीन दयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर प्रकोष्ठ पूरे प्रदेश में जिले स्तर पर प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगा। उन्होंने कहा कि जिले स्तर पर खिलाड़ियों को जोड़ने के लिए प्रकोष्ठ ने अभियान चला रखा है। बैठक में मुख्यतः प्रदेश सह संयोजक निखिलेश सिंह, अवध क्षेत्र के संयोजक आलोक श्रीवास्तव, सह संयोजक सतीश सोनी, सतीश दीक्षित, रामकुमार वर्मा आदि रहे।
भारतीय जनता पार्टी खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज शंकर सक्सेना ने आज प्रदेश मुख्यालय पर प्रकोष्ठ की अवध क्षेत्र की बैठक में सतीश सोनी (लखनऊ) को अवध क्षेत्र का सह संयोजक मनोनीत किया है। श्री सतीश सोनी युवा एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in