Categorized | लखनऊ.

कार्यकर्ता 2012 के मिशन विजय लक्ष्य को लेकर जन-जन तक जाएं

Posted on 20 August 2011 by admin

img_1142भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि केन्द्र में कांगे्रस की संप्रग सरकार घोटालों में तथा मायावती की उ0प्र0 सरकार, भ्रष्टाचार व अपराधों के लिए चर्चित है। उन्होंने कहा कि कांगे्रस के संप्रग सरकार के कई मंत्री घोटालों के अभियोग में जेल में हैं वहीं उ0प्र0 की मायावती सरकार के अनेक मंत्री-विधायक-सांसद आपराधिक एवं भ्रष्टाचार के अभियोग में जेल में हैं। सपा के हल्ला बोल एवं गुण्डाराज आज भी जन-जन में चर्चित है। भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकारों के कार्यकाल में ऐसे आरोप किसी पर भी नहीं लगे हैं। कार्यकर्ता 2012 के मिशन विजय लक्ष्य को लेकर जन-जन तक जाएं और अपनी उपलब्धियों की चर्चा करके देश की इन सरकारों की असलियत बताएं।
श्री शाही अम्बेडकरनगर में विजय वाहिनी संयोजक प्रशिक्षण के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अन्ना हजारे के किए जा रहे आंदोलन के परिपेक्ष्य मे कहा कि भ्रष्टाचार इच्छाशक्ति से ही समाप्त होगा। कैन्डिल जलाने से भ्रष्टाचार नहीं समाप्त होगा तथा कार्यकर्ताओं के सामने दो महापुरूषों डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय का उदाहरण देते हुए कहा कि हमें हवाओं में नहीं बहना है अपनी विचार धारा पर काम करना है। डा0 श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय के बताए हुए मार्ग पर चलना है। श्री शाही ने कहा कि हम भी आपकी तरह पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता हैं आज हम अध्यक्ष है कल आप भी अध्यक्ष हो सकते हैं। श्री शाही ने कहा स्वतंत्रता के बाद देश में पहली सरकार पं0 जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में बनी उसमें महात्मा गांधी जी के कहने पर दो गैर कांगे्रसी डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी और डा0 भीमराव अम्बेडकर को मंत्री के रूप में शामिल  किया गया।  डा0 मुखर्जी ने पं0 नेहरू से दो बातें उस समय कही जब पाकिस्तान से हिन्दुओं का पलायन हो रहा था। उन्होंने कहा कि भारत का विभाजन जनसंख्या व भौगालिक आधार पर हुआ था परन्तु जनसंख्या की दृष्टि से पाकिस्तान की 22 प्रतिशत आबादी और 31 प्रतिशत भू-भाग दिया गया। उन्होंने नेहरू जी से कहा कि पाकिस्तान की आबादी के अनुसार जो अतिरिक्त भू-भाग है वापस करने के लिए दबाव डालें। दूसरी बात उन्होंने पं0 नेहरू से कही जम्मू कश्मीर जो भारत का अभिभाज्य अंग है में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं होने चाहिए। उन्होंने अपनी आपत्ति जाहिर करते हुए कहा कि ये राष्ट्र के लिए घातक सिद्ध होगा और इसी असहमति के आधार पर नेहरू मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दे दिया। इसके विरूद्ध उन्होंने जम्मू कश्मीर की परमिट व्यवस्था को ध्वस्त करते हुए प्रवेश किया और जेल गए। जहां वे देश के लिए बलिदान हो गए। पं0 दीनदयाल उपाध्याय का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि सन् 1956 में अन्त्योदय को हमारा मूलमंत्र बनाया था। भाजपा के कार्यकर्ता के नाते हमें महान् दो उद्देश्यों को पूरा करने का संकल्प लेना चाहिए और ये सत्ता से ही संभव है।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि भाजपा त्याग और बलिदान पर खड़ी हुई है। इसकी तुलना कांगे्रस, सपा, बसपा से करना समीचीन नहीं होगा। कांगे्रस के भ्रष्टाचार को गिनाने हुए उन्होंने कहा कि 56 वर्ष के कांगे्रस के शासन में देश को गरीबी, भ्रष्टाचार और बेराजगारी मिली। उन्होंने अटल बिहारी बाजपेई की सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में देश का नाम दुनिया में ऊंचा हुआ, दूरसंचार क्रान्ति आई, देश में सड़कों का जाल बिछा, महंगाई पर अकंुश रहा, रसोई गैस लोगों के घर-घर पहुंचती थी। उनके कार्यकाल में जो भारत का विकास हुआ वह अतुलनीय है। इसलिए 2012 में सत्ता के बंद दरवाजे खोलने के लिए आपको अपने-अपने बूथ पर पार्टी को जिताने की चुनौती स्वीकार करनी होगी। आपको घर-घर जाकर लोगों को देश के हालात से अवगत कराना होगा, सपा व बसपा जाति की राजनीति करती है, कांगे्रस अल्पसंख्यक, बहुसंख्यक की राजनीति करती है केवल भाजपा ही देश की बात करती है।
श्री शाही ने जागरण समाचार पत्र को उद्दृत करते हुए कहा कि कल ही जागरण ने कांगे्रस की घोटालों की सूची जारी की है। पं0 नेहरू के मंत्रिमंडल के पहले वित्त मंत्री टी0टी0 कृष्णाचारी मूदणा काण्ड में, रक्षा मंत्री कृष्णा मेनन पेट्रोलियम मंत्री के0डी0मालवीय, राजीव गांधी को बोफोर्स काण्ड में, नरसिंह राव यूरिया काण्ड में फंसे थे। वर्तमान संप्रग के दो मंत्री जेल में हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप दूसरों की बातों में फंसकर अपनी अच्छाई भूल जाते हैं।
उन्होंने उ0प्र0 की मुख्यमंत्री मायावती का उल्लेख करते हुए कहा कि वे प्रदेश की चैथी बार मुख्यमंत्री हैं और सन् 1991 के बाद वो पहली मुख्यमंत्री हैं जो लगातार साढ़े चार वर्ष से शासन में हैं। आज प्रदेश की हालत यह है कि प्रदेश की 14 जिलों की 28 तहसीलों के 700 गाॅंव बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हैं। इस दैवीय आपदा में भी प्रदेश की मुख्यमंत्री जी लोगों की मद्द नहीं कर सकती। तो आपकी क्या मद्द करेंगी। मुलायम के गुण्डाराज के विरूद्ध बसपा की सरकार बनी तो सपाई गुण्डे बसपा के हाथी पर चढ़ गए और अब हाथी के कीचड़ में फंसता देख पुनः हाथी पर सवार हो गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं के समक्ष सवाल खड़ा किया कि क्या उ0प्र0 गुण्डाराज और भ्रष्टाचारियों के बीच फंसा रहेगा। आपका संकल्प 2012 में उ0प्र0 में भाजपा सरकार बनाएगा और गुण्डाराज तथा भ्रष्टाचारियों का सफाया करेगा। विजय संकल्प सम्मेलन में प्रमुख रूप से में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष केदार नाथ ंिसह, जिलाप्रभारी, पूर्व मंत्री अनिल तिवारी समेत जिलाध्यक्ष रामप्रकाश यादव, मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, रामकृपाल सिंह, राजित राम त्रिपाठी, ज्ञान सागर सिंह, रमा शंकर सिंह, जमुना चतुर्वेदी, श्रीमती भारती सिंह, राजेन्द्र ंिसंह, पंकज, अनिरूद्ध सिंह, शिवपूजन वर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री शैलेन्द्र शर्मा ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in