Categorized | लखनऊ.

देश सरकार द्वारा राहत एवं बचाव कार्य नगण्य हो रहे हैं

Posted on 20 August 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन की निष्क्रियता के कारण प्रदेश में एकाएक आई बाढ़ से व्यापक जनहानि और धन की हानि हुई। डा0 मिश्र ने बताया कि प्रदेश की सभी नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ जाने के कारण हजारों गाॅंव जलमग्न हो गए हैं। लगभग 100 लोगों की जान चली गई तथा बाढ़ प्रभावित लोग पीने के पानी तथा खाने को तरस रहे हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का यातायात सम्पर्क पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है तथा लोग अपने-अपने घरों में कैद हो कर रह गए हैं।
डा0 मिश्र ने आरोप लगाया कि प्रदेश को प्रभावित करने वाले बाॅंधों से अचानक पानी छोड़ दिया गया। नदियों के किनारे बसने वाले गांवों को किसी तरह की पूर्व सूचना नहीं दी गई। इन क्षेत्रों के लोग अपनी दिनचर्या की जरूरत का सामान तक इकट्ठा नहीं कर पाए। लगातार वारिश तथा बाॅंधों से अचानक पानी छोड़ दिए जाने के कारण इन गांवों में हाहाकार मच गया। प्रदेश के कई तटबन्ध ध्वस्त हो गए।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 मिश्र ने आरोप लगाया कि बा़ढ़ प्रभावित क्षेत्रों की जनता को असहाय छोड़ दिया गया। प्रदेश सरकार द्वारा राहत एवं बचाव कार्य नगण्य हो रहे हैं। प्रदेश की करोड़ों की आबादी राम भरोसे छोड़ दी गई है। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के लोगों का जीवन जानवरों से भी बदत्तर हो गया है। डा0 मिश्र ने बाॅंधों से अचानक पानी छोड़ दिए जाने की पूर्व सूचना आम जनता को न दिए जाने के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया। व्यापक धन एवं जनहानि को देखते हुए प्रशासनिक बचाव व राहत कार्य नाकाफी हैं।
डा0 मिश्र ने कहा कि प्रदेश की बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए राहत एवं  बचाव कार्य तत्काल युद्ध स्तर किए जाने की मांग की। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा मात्र 6 करोड़ की सहायता राशि जारी करने को ऊंट के मुंह में जीरा बताया। सरकार को भोजन, रहने की व्यवस्था, पशुओं के चारे तथा मेडिकल सुविधा, बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के लोगों को तुरन्त मुहैया कराए जाने की मांग भारतीय जनता पार्टी करती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in