Categorized | लखनऊ.

प्रदेश में जनहित के लिए बनी सरकारी योजनाओं हेतु आवंटित धन की लूट हो रही है

Posted on 18 August 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने आज कांगे्रस को देश में भ्रष्टाचार की जननी बताते हुए कहा कि बेहतर होता कि कांगे्रस समाजसेवी अन्ना हजारे की सलाह देने से पहले खुद यह स्पष्ट करती कि उसे केन्द्र में भ्रष्टाचार व घोटालों में घिरी सरकार को चलाने के लिए बसपा के समर्थन की आवश्यकता है कि नहीं। उन्होंने कहा कि बसपा व कांगे्रस के बीच हुए नापाक गठबंधन के कारण ही प्रदेश में जनहित के लिए बनी सरकारी योजनाओं हेतु आवंटित धन की लूट हो रही है।
पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश प्रवक्ता श्री पाठक ने कांगे्रस द्वारा प्रदेश की बसपा सरकार के भ्रष्टाचार के विरोध को ढोंग बताते हुए कहा कि सपा, बसपा, कांगे्रस की ’बी’ टीम है जो केन्द्र सरकार को समर्थन दे रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता जानती है कि भ्रष्टाचार के कारण देश को खोखला करने में किसका हाथ है। उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि देश में सपा, बसपा जैसे भ्रष्टाचारी दलों को कांगे्रस का ही संरक्षण प्राप्त है।
श्री पाठक ने 2जी स्पेक्ट्रम व काॅंमनवेल्थ घोटालों में घिरने के बाद केन्द्र सरकार ने जे पी सी की जांच में खुद को फंसता हुआ देखकर बसपा , सपा से ही मदद ली। दूसरी तरफ उ0प्र0 में बसपा सरकार ने गठन के बाद से ही स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एनआरएचएम के तहत मिले धन सर्व शिक्षा अभियान, मिड् डे मिल, जे0एन0यू0आर0एम0 एवं बुंदेलखंड के विकास के लिए आवंटित धन में जमकर हेराफेरी की किन्तु केन्द्र सरकार मूकदर्शक बनी रही।
श्री पाठक ने कहा कि आम जनता कांगे्रस, सपा व बसपा के सच को जान चुकी है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में जनता इन तीनों ही दलों को दरकिनार करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in