Categorized | लखनऊ.

भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

Posted on 18 August 2011 by admin

img_1021केन्द्र व यूपीए सरकार व प्रदेश की बसपा सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं सपा का गुण्डाराज के खिलाफ आज सेवानिवृत्त वरिष्ठ आई0ए0एस0 अधिकारी सहित फतेहपुर व हरदोई जिले से आए हुए लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश प्रवक्ता विजय बहाुदर पाठक ने बताया कि पार्टी  मुख्यालय पर आज दोपहर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने सेवानिवृत्त वरिष्ठ आईएएस अधिकारी गंगाराम बरूआ तथा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव महेन्द्र सिंह यादव (हरदोई) व हीरालाल निषाद (फतेहपुर) के नेतृत्व में आए हजारों कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार भी मौजूद थे।
प्रदेश भाजपाध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सत्ता में आई बसपा सरकार के राज में अपराधों की बाढ़ आ गई है। प्रदेश में जनहित के नाम पर किसानों की जमीने औन-पौने दामों पर अधिग्रहित कर बिल्डरों को सौंपी गई और सत्ता शीर्ष पर बैठे लोगों ने अवैध रूप से लाभ कमाया। श्री शाही ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकार के कई मंत्रियों ने भ्रष्टाचार के मामले में घिरने के बाद भाजपा द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए गए आंदोलनों से घबराकर इस्तीफे दिए। उन्होंने कहा कि अभी प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री सहित कई अन्य मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के गम्भीर आरोप है। बावजूद इसके मुख्यमंत्री मायावती उनको अपने मंत्रिमंडल में रखते हुए उनका बचाव भी करती है। उन्होंने कहा प्रदेश में शिक्षा, सुरक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। आमजन पीड़ित है।
श्री शाही ने आरोप लगाया कि प्रदेश में किसान बेहाल है। कांगे्रस, सपा, बसपा ने जनता से मोहभंग हो चुका है। इसीलिए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने आज पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत किया और आशा व्यक्त की कि पार्टी को सत्ता में लाने के लिए कृत संकल्प होकर काम करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2025
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
-->









 Type in