स्वतंत्रता संग्राम की एक और निशानी का अंत

Posted on 18 August 2011 by admin

18spn1स्वतंत्रता संग्राम में कूदकर अंग्रेजों के लिए
मुसीबत बने प्रमुख सेनानी सुशील चंद्र गुप्त का बीते दिन यहां निधन हो गया।
वे 85 साल के थे। श्री गुप्त के निधन से शहर के लोग शोक में डूब गए। उनका
अंतिम संस्कार आज को सुबह नौ बजे गर्रा फाटक स्थित स्वर्गधाम में किया गया।
छात्र जीवन से ही आजादी के आन्दोलन में कूदे सुशील चंद्र गुप्त के पुत्र
राजीव गुप्ता ने कहा कि 22 जुलाई को उन्हें पक्षाघात हो गया था। इसके बाद
उन्हें बरेली के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। आठ अगस्त को उन्हें
वापस लाया गया था। बीते दिवस सुबह लगभग साढ़े 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस
ली।
स्व. गुप्त अपने पीछे दो बेटे राजीव व संजीव, पौत्र आनंद और अनुराग समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
मूल रूप से सीतापुर के निवासी श्री गुप्त के पिता लाला गुलजारीलाल,
दादा-चाचा सहित पांच सदस्य 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में जेल गए थे। 14
अगस्त 1942 को बिसवां सीतापुर में सरकारी खजाने के गेट पर अंग्रेजो भारत
छोड़ो लिखने के चलते उन्हें तेरह महीने नजर बंद रखा गया था। इससे पूर्व
कांग्रेस का झंडा फहराने के जुर्म में उन्हें स्कूल से भी निष्कासित कर
दिया गया था। समाज सेवा में संलग्न रहे श्री गुप्ता जिला सूचना सहायक
निदेशक पद से रिटायर हुए थे।
उनके निधन पर शहर की तमाम हस्तियों व विभिन्न संगठनों ने इसे अपूरणीय क्षति
बताया है। रचनात्मक संस्था संकल्प के डा. अवधेश मणि त्रिपाठी, सुनील
अग्निहोत्री, डा.अवनीश मिश्र, ओंकार मनीषी, आशापाल, डा. इंदु अजनबी आदि ने
शोक सभा में मौन रखकर दिवंगत को श्रृद्धांजलि दी। इसी कड़ी में लोक जनशक्ति
अभियान व यूथ फॉर सोशल सर्विस ने श्री गुप्ता की आत्मा की शांति के लिए
प्रार्थना की। सेंट्रल बार संघ ने भी शोक सभा कर उन्हें अपनी श्ऱद्धांजली
अर्पित की।
आज सुबह उनके आवास से शुरू हुई अंतिम यात्रा में नगर विधायक सुरेश कुमार
खन्ना, जिला पंचायत अध्यक्ष बहादुर लाल आजाद, पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री
अवधेश वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेन्द्र पालि सिंह सहित डा.
सुरेश मिश्र, कवि इंदु अजनबी, नेशनल जर्नलिस्ट यूनियन के पार्षद मो. इरफान,
सरदार शर्मा, प्रेस क्लब के अध्यक्ष ओंकार मनीषी, दल सिंह यादव, चन्द्रवीर
गंगू, डा0 चैधरी, डा0 प्रशांत अग्निहोत्री, विनय गुप्ता, डा0 आफताब अख्तर,
महेन्द्र गुप्ता, शमिन्दर सिंह सहित शहर के तमाम समाजसेवी संस्थाये,
उद्योगपति सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in