Categorized | लखनऊ.

कांगे्रस सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है

Posted on 18 August 2011 by admin

3लोकतंत्र बचाओ भ्रष्टाचार मिटाओ आंदोलन को आज लखनऊ में संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि कांगे्रस सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। जनता के मौलिक अधिकारों को छिन रही है। भ्रष्टाचार में आकण्ठ डूबी कांगे्रसी सरकार लोकपाल के मुद्दे पर बेनकाब हो चुकी है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान बसपा सरकार भी कांगे्रस सरकार की राह पर चल रही है। उसके तमाम मंत्री लोकायुक्त की जांच में दोषी पाए गए हैं। राज्य के पशुधन मंत्री अवधपाल यादव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का आलम यह है कि अपने पिता के नाम पर चल रही फर्म को ही सरकारी धन की लूट का जरिया बनाया। हज मंत्री अनीस खाॅं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मंत्री महोदय ने हज के लिए मिलने वाले पैसे की लूट की। इसीप्रकार अन्य मंत्रियों पर भी गम्भीर आरोप हैं। राज्य की पूरी बसपा सरकार भ्रष्टाचार का चेहरा बन चुकी है। प्रदेश अध्यक्ष धरना स्थल से गांधी प्रतिमा तक मौन जूलूस बनाकर गए। गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कांगे्रस सरकार को सद्बुद्धि मिले इसकी प्रार्थना की। इस अवसर पर पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी ने भी कांगे्रस व बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों दल महाभ्रष्ट हैं। भाजपा लोकतंत्र को बचाने में सदा सामने आई है। आज भी पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना के प्रति प्रतिबद्ध है।
4धरने में पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती करूणा शुक्ला, प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष लज्जा रानी गर्ग, प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, राजेन्द्र तिवारी, स्थानीय विधायक सुरेश तिवारी, सुरेश श्रीवास्तव, विद्यासागर गुप्त तथा प्रदेश मंत्री आशुतोष टंडन, संतोष सिंह, अनुपमा जायसवाल, बेैरिस्टर सिंह, युवा मोर्चे के अध्यक्ष हरीश द्विवेदी, विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक राघवेन्द्र सिंह, रामनारायण साहू, मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, सहप्रभारी दिलीप श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अध्यक्ष प्रदीप भार्गव, नगर महामंत्री राजीव मिश्र, शिव कुमार यादव (गुडडु भैया) मान सिंह, अभिजात मिश्रा, उपाध्यक्ष अंजनी श्रीवास्तव, हरि अग्रवाल, रमेश तूफानी, चंदन सिंह नेगी, विष्णु गर्ग, अन्नु मिश्रा, विपिन अवस्थी, साधना वर्मा, वर्षा सिन्हा, गोविन्द पाण्डेय, नागेन्द्र सिंह, रामकृष्ण यादव, सरोज कुमारी, गिरिश सिंह, साकेत शर्मा, बीना गुप्ता, नीरज सक्सेना, वीरेन्द्र तिवारी, अतुल दीक्षित, कुंवर जितेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, भिखारी सिंह, गोकरन नाथ वर्मा, दिवाकर सेठ, दिनेश तिवारी, हीरो बाजपेई, कुंवर राजेन्द्र सिह चैहान, उमेश सिंह, अरूणेस सिंह, श्रीमती अंजना त्रिपाठी, संदीप शुक्ला, सुरेन्द्र सिंह, भारती सिंह मौर्य, अवधेश सिंह प्रमुख रूप उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in