Categorized | लखनऊ.

अवध क्षेत्र का क्षेत्रीय सम्मेलन सम्पन्न हुआ

Posted on 18 August 2011 by admin

img_0994उत्तर प्रदेश की बिगड़ती भ्रष्ट कानून व्यवस्था को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा क्षेत्र सह विजय संकल्प सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सर्वप्रथम बृज सम्मेलनों के अभुतपूर्व सफलता के उपरान्त आज दि0 17.08.11 को अवध क्षेत्र का क्षेत्रीय सम्मेलन सम्पन्न हुआ। अवध क्षेत्र के 14 जिलों के महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष, महामंत्री तथा उनकी कार्यकारिणी उपस्थित रही। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा ने किया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही जी ने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार व केन्द्र की सरकार ने घरों का चुल्हा बुझाने का कार्य किया है। इसलिए महिलाओं को मिशन 2012 के तहत महिला मोर्चा की भागीदारी शत-प्रतिशत हो ताकि वर्तमान भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंके। प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार रहे। सम्मेलन में राष्ट्रीय मोर्चा प्रभारी करूणा शुक्ला ने महिलाओं को देश की वर्तमान भ्रष्टाचारी परिस्थिति में एवं महिला मोर्चा की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 65 वर्ष बाद भी कांगे्रस के कुप्रबन्धन और मंहगाई और भ्रष्टाचार के आम में जल रहा है। इस देश में इन अव्यवस्थाओं से छुटकारा भाजपा ही दिला सकती है। श्रीमती करूणा शुक्ला ने प्रत्येक बूथ पर 10 सदस्य बनाने को कहा एवं प्रदेश से भ्रष्टाचार को पूर्णरूप से हाथ में मोमबत्ती लेकर संकल्प दिलाया और कहा कि वह मिशन  2012 के तहत पूरी तरह तैयार रहें। श्रीमती लज्जा रानी गर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि महिला मोर्चा सदस्यता अभियान में जुट जायं ताकि अधिकतम महिलाएं भारतीय जनता पार्टी की में आएं। प्रदेश अध्यक्ष डा0 मधु मिश्रा ने क्षेत्रीय सम्मेलन में नगर सह महिलाओं का वृत लेते हुए मिशन 2012 के लिए जुट जाने को कहा। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री कमलावती ंिसह नेकिया कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य अलका मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव, इन्द्रवास ंिसह, मधु मिश्रा, प्रेमलता ंिसह, किरन सिंह, मधु दुबे, अवध क्षेत्र प्रभारी संतोष अस्थाना, सहप्रभारी जया शुक्ला, प्रदेश मीडिया प्रभारी मीना चैबे, ललीता गिरी, मंजू मिश्रा, मालती तोमर, बीना गुप्ता, आदि सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in