Categorized | लखनऊ.

मजबूरी में लिया गया फैसला

Posted on 18 August 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री अवधपाल यादव के स्वेच्छा से दिए गए त्याग पत्र को लोकायुक्त रिपोर्ट में गम्भीर आरोपों के कारण मुख्यमंत्री द्वारा मजबूरी में लिया गया फैसला बताया है। पार्टी के प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि बसपा सरकार में घोटालों की बाढ़ आ गई है। सत्ता में बैठे लोग लूट खसोट में लगे हैं। विधान सभा सत्र के दौरान इन मंत्री महोदय के कारण तमाम व्यवधान आए। मुख्यमंत्री ने विपक्ष की बात नहीं मानी। लोकायुक्त की रिपोर्ट सार्वजनिक हो जाने के कारण मजबूरी में लिया गया फैसला है।  उन्होंने कहा कि पार्टी ने सरकार पर भ्रष्टाचार के गम्भीर आरोप लगाए हैं। जिसकी शिकायत महामहिम राष्ट्रपति महोदया तथा उ0प्र0 के महामहिम राज्यपाल महोदय से पार्टी कर चुकी है। पार्टी की मांग है भ्रष्ट मंत्रियों के परिसम्पत्तियों की जांच कराई जाए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in