Categorized | लखनऊ.

अन्ना हजारे की गिरफ्तारी केन्द्र सरकार के तानाशाही रवैये को दर्शाती है

Posted on 17 August 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि अन्ना हजारे की गिरफ्तारी केन्द्र सरकार के तानाशाही रवैये को दर्शाती है। भारतीय जनता पार्टी अन्ना हजारे की गिरफ्तारी की निन्दा एवं भत्र्सना करती है और उनको तत्काल रिहा करने की मांग करती है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भ्रष्टाचार पर कठोर कानून की मांग व सिविल सोसाइटी द्वारा बनाए गए जनलोकपाल को संसद में लाने तथा पास कराने की मांग को लेकर शांन्तिपूर्ण तरीके से उपवास करने जा रहे प्रखर समाजसेवी अन्ना हजारे को गिरफ्तार करना यूपीए सरकार की दमनकारी कार्रवाई है, लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। पूरा देश में इसके खिलाफ गुस्सा है लोग सड़कों पर धरना, प्रदर्शन कर अपना रोष प्रकट कर रहे हैं। योगगुरू बाबा रामदेव पर इस तानाशाही सरकार की कार्रवाई भी घोर निन्दनीय है। युवा मोर्चा द्वारा 9 अगस्त को संसद घेराव के दौरान पुलिस द्वारा बलप्रयोग करना, भयंकर लाठीचार्ज करना भी निन्दनीय है। सरकार जनतांत्रिक अधिकारों की बात करने वालों के साथ दुश्मन की तरह व्यवहार कर रही है। भ्रष्टाचार के विरूद्ध अन्ना हजारे के आंदोलन को भाजपा का पूर्ण समर्थन है। भाजपा यह शुरू से चाहती रही है कि देश में किसी प्रकार का भ्रष्टाचार नहीं होना चाहिए और इसके सन्दर्भ में मा0 लालकृष्ण आडवानी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्रीमती सुषमा स्वराज, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष अरूण जेटली क्रमशः लोक सभा व राज्य सभा में सरकार द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार, घपले, घोटालों पर आइना दिखा चुके हैं। आज जो अन्ना की गिरफ्तारी केन्द्र सरकार ने की है वह देश के सन् 1975 के आपातकाल की
याद दिलाती है। आज पूरा देश यूपीए सरकार को भ्रष्टाचारी कह रहा है। देश यह जानना भी चाहता है कि मा0  स्वघोषित ईमानदार प्रधानमंत्री जी इस पर क्या निर्णय लेना चाहते हैं वह भ्रष्टाचार खत्म करायेंगे या कांगे्रसी भ्रष्टाचारीयों को संरक्षण देते रहेंगे।  श्री शाही ने आगे कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता भ्रष्टाचारियों के विरूद्ध हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगा। इसके लिए लोकतांत्रिक तरीके से जो अन्य लोग भी आंदोलन करेंगे उसका पार्टी समर्थन करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in