Categorized | लखनऊ.

जनता को त्रस्त करने वाला लोकतंत्र विरोधी पुलिसराज

Posted on 15 August 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने बसपा सरकार के चार वर्षीय कार्यकाल को राज्य की जनता को त्रस्त करने वाला लोकतंत्र विरोधी पुलिसराज बताया। प्रदेश प्रवक्ता सदस्य विधान परिषद हृदयनारायण दीक्षित ने मुख्यमंत्री द्वारा स्वाधीनता दिवस के अवसर पर दिये गये भाषण में गिनाई गई सरकारी उपलब्धियों को झूठ का पुलिंदा बताया और कहा कि सरकार ने विधानमण्डल द्वारा पारित धनराशि को सम्बन्धित मदों में न खर्च करके मनमाने कार्यो में घोर भ्रष्टाचार करते हुए खर्च किया है। अनुसूचित जाति व पिछड़ी जाति के लोगों की पुत्रियों की शादी का अनुदान भी सन् 2010-11 में किसी भी जिले में पूरा नहीं पहुंचा है। विकास के कार्यो की धनराशि मुख्यमंत्री की सनक पर खर्च हुई है।
पुलिसराज और तानाशाही के लिये कांग्रेस और बसपा की सरकारों को एक जैसा बताते हुए श्री दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस दिल्ली में स्वामी रामदेव व उनके आन्दोलनकारियों पर पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। अन्ना हजारे पर आपात्कालीन तानाशाही थोपने पर आमादा है। राज्य की बसपा सरकार भी लोकतांत्रिक जनआन्दोलनों पर लाठी-गोली चलाती है। दोनों सरकारों के कत्र्ता-धत्र्ता आम जनता को उत्पीड़ित कर रहे हैं। बसपा राज में राज्य के दलित निराश हैं, ठगे गये हैं। मुख्यमंत्री द्वारा गलत बयानी की जा रही है। सरकारी नौकरियां बिकी हैं। रोजगार के अवसर हैं नहीं। कमजोर और गरीब वर्ग निराश, हताश है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in