Categorized | लखनऊ.

राजनीति से संन्यास लेने की बात मीडिया में सही अर्थों में नहीं लिया गया है- बी0एस0पी0 विधायक भरथना

Posted on 14 August 2011 by admin

सक्रिय सदस्य के रूप में पार्टी को हमेशा अपना योगदान देते रहेंगे-श्री शिवप्रसाद यादव

बहुजन समाज पार्टी के प्रवक्ता ने बताया है कि जनपद इटावा के विधान सभा क्षेत्र भरथना के विधायक श्री शिवप्रसाद यादव ने एक व्यक्तव्य जारी करके कहा है कि उनके द्वारा 13 अगस्त, 2011 को राजनीति से संन्यास लेने की जो बात मीडिया में कही गयी है, उसे सही अर्थों में नहीं लिया गया है। वास्तविकता यह है कि वे पारिवारिक समस्याओं के कारण अनुभव कर रहे हैं कि उन्हें अपने परिवार को अधिक समय देने की आवश्यकता है, इसलिए उनके मन में यह विचार आया था।
पार्टी प्रवक्ता के अनुसार श्री यादव ने आज यहां बताया कि उनके 13 अगस्त 2011 के वक्तव्य का यह मतलब नहीं है कि वे राजनीति से संन्यास लेना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वे बहुजन समाज पार्टी के एक समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ता हैं एवं बी0एस0पी0 की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं माननीया मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व के समर्थक हैं तथा उनके नेतृत्व में बी0एस0पी0 की नीतियों एवं विचाराधारा में पूरी आस्था रखते हैं। उन्होंने कहा है कि वे सक्रिय सदस्य के रूप में हमेशा अपना योगदान पार्टी को देते रहेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in