Categorized | लखनऊ.

2012 के विजय संकल्प के लिए कटिबद्ध होकर कार्य करना प्रारम्भ कर दें।

Posted on 13 August 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती ने आज भाजपा के लखनऊ विभाग की बैठक पार्टी कार्यालय में संबोधित किया। साध्वी उमा भारती पूरे प्रदेश में विभाग स्तर पर पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रही हैं। लखनऊ विभाग में लखनऊ महानगर, लखनऊ जिला, उन्नाव और रायबरेली जनपद हैं। इन जनपदों के जिला पदाधिकारी वर्तमान एवं पूर्व सांसद/विधायक और उस क्षेत्र में रहने वाले पार्टी पदाधिकारियों को इस बैठक में बुलाया गया था। साध्वी उमा भारती ने बैठक में पदाधिकारियों से उन कारणों की जानकारी ली जब पार्टी को विजय श्री प्राप्त हुई थी। उमा जी ने वर्तमान हालात और 2012 विधानसभा चुनाव में पार्टी को विजय श्री कैसे हासिल हो सकती है उस पर विस्तार से आए हुए पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा की एवं अपने संबोधन में उन्होंने उ0प्र0 की वर्तमान राजनैतिक हालात और केन्द्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण सुरसा की तरह बढ़ी हुई मंहगाई आर्थिक घोटाले आदि पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि वातावरण भाजपा के अनुकूल है और प्रदेश की खुशहाली के लिए यह आवश्यक है कि भाजपा सत्तासीन हो और यह हम सबके समन्वित प्रयास से हासिल हो सकता है। हम अभी से अपने लक्ष्य प्राप्ति को हेतु बनाकर 2012 के विजय संकल्प के लिए कटिबद्ध होकर कार्य करना प्रारम्भ कर दें। बैठक में साध्वी उमा भारती के अलावा महामंत्री संगठन राकेश जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिरोही एवं स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, विनोद पाण्डेय, नरेन्द्र सिंह, महापौर डा0दिनेश शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता एवं विधान परिषद सदस्य हृदयनारायण दीक्षित आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in