Categorized | लखनऊ.

लाखों कर्मचारियों के वेतन के लाले पड़ने की संभावना पर बसपा सरकार की जबर्दस्त आलोचना

Posted on 13 August 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने प्रदेश की बसपा सरकार द्वारा अनुपूरक बजट में धन की पर्याप्त व्यवस्था न किये जाने के कारण आगामी महीनों में लाखों कर्मचारियों के वेतन के लाले पड़ने की संभावना पर बसपा सरकार की जबर्दस्त आलोचना की।
डा0 मिश्र ने कहा कि आगामी महीनों में समृद्धि की प्रतीक दीपावली तथा शौर्य और अन्याय, शोषण एवं उत्पीड़न के विरूद्ध विजय का प्रतीक दशहरा पड़ने के दौरान प्रदेश के लाखों परिवार और उनके परिवारीजनों के द्वारा त्योहार न मना पाने की कसक छोड़ जाने की संभावना है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 मिश्र ने आरोप लगाया कि यह सरकार भ्रष्टाचार तथा उत्पीड़न के साथ-2 वित्तीय अराजकता के लिए भी जानी जायेगी। जनता के पैसे के दुरूपयोग की ऐसी मिसाल शायद ही कहीं अन्य देखने को मिले। मुख्यमंत्री सुश्री मायावती अपनी सुरक्षा पर करोड़ो खर्च करती है वहीं प्रदेश की जनता लुटती- पिटती-मिटती रहती है, परन्तु उसकी कोई चिन्ता नहीं करती है। बुन्देलखण्ड की प्यासी धरती की प्यास न बुझा पाने के लिए कुख्यात यह सरकार किसानों की आत्महत्या से भी नहीं सिहरती अपितु  बुन्देलखण्ड के विकास से ज्यादा बजट पत्थर की मूर्तियों और पार्कों पर बर्वाद करती रहती है। डा0 मिश्र ने बसपा सरकार से मांग की कि वह हर हाल में दशहरा और दीपावली पर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों का वेतन देना सुनिश्चित करें। वेतन न मिल पाने के कारण दशहरा का त्योहार वेवसी का त्योहार न बन जाये तथा दीपावली की रोशनी मद्धिम न पड़ जायें, इस बात की चिन्ता बसपा सरकार को हर हाल में करना पड़ेगा।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 मिश्र ने व्यंग करते हुए कहा कि वित्तीय अराजकता के साथ-2 प्रदेश की हालत हर मामले में खस्ताहाल होती जा रही है। देश में सर्वाधिक मानवाधिकार के मामले उ0प्र0 में पाये जा रहे हैं। महिलाओं पर जुल्म के मामले प्रदेश सबसे आगे है। नवजात शिशु मृत्युदर तथा प्रसव के दौरान माताओं की मृत्यु के मामले में भी प्रदेश बसपा सरकार में पिछले तीन वर्षों से बर्चस्व बनाये हुए है परन्तु विकास तथा जान माल की सुरक्षा सहित सभी जन मानस को लाभ पहुंचाने वाले मामलों में सरकार फिसड्डी साबित हो रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in