Categorized | लखनऊ.

चुनाव प्रबन्धन समिति

Posted on 13 August 2011 by admin

img_0676भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही ने प्रदेश के चुनाव समिति एवं चुनाव प्रबन्धन तथा समन्वय समिति की आज घोषणा की है। यह जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि चुनाव समिति में प्रदेश अध्यक्ष सहित 15 सदस्य तथा 10 विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही चुनाव समिति के अध्यक्ष होेंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव अभियान समिति के संयोजक कलराज मिश्र, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार, विधानमंडल दल के नेता ओमप्रकाश सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केसरीनाथ त्रिपाठी, डा0 रमापति राम त्रिपाठी, वरिष्ठ नेता एवं सांसद लाल जी टण्डन, महामंत्री संगठन राकेश जैन, उपनेता भाजपा विधान मण्डल दल हुकुम ंिसंह, नेता विधान परिषद डा0 नेपाल सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष डा0 मधु मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष रमापति शास्त्री, विधायक राजेश अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ल एवं स्वतंत्र देव सिंह समिति के सदस्य होंगे।
चुनाव समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद मुख्तार अब्बास नकवी, राष्ट्रीय सचिव संतोष गंगवार, अशोक प्रधान तथा वरूण गांधी के अतिरिक्त सभी प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, नरेन्द्र ंिसह, पे्रमलता कटियार, रामनरेश अग्निहोत्री, डा0 महेन्द्र पाण्डेय तथा विनोद पाण्डेय सदस्य नामित किए गए हैं।
प्रदेश चुनाव समिति के अतिरिक्त श्री शाही ने प्रदेश के चुनाव प्रबन्धन  तथा समन्वय समिति की भी घोषणा की है। चुनाव प्रबन्धन समिति के संयोजक के तौर पर श्यामनन्दन सिंह को नियुक्त किया गया है तथा प्रशान्त अरोड़ा, डा0 रमापति राम त्रिपाठी, डा0 दिनेश शर्मा, राजेन्द्र तिवारी तथा राम कुमार शुक्ल समिति के सदस्य नामित किए गए हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद मुख्तार अब्बास नकवी चुनाव प्रबन्धन के समन्वय और विशेष देख रेख का कार्य देखगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2025
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
-->









 Type in