Categorized | लखनऊ.

महिलाओं ने सीखे हर्बल प्रोडक्ट बनाने के वैज्ञानिक नुस्खे

Posted on 13 August 2011 by admin

cimap-women-trainees-img-54267सुगंधित तेलों के मिश्रण से तैयार असर कारक मच्छर भगाओ बाडी लोषन और घरेलू कीटों से निजात पाने के साथ-साथ घर को सुगंधित बनाने के लिए हर्बल पोंछा, फूलों के पाउडर से निर्मित सुगंधित अगरबत्ती और गुलाब की पंखुड़ियों से निकाला गया गुलाब जल अब सीमैप की प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से महिलायें बनाकर बाजार में उतार सकेंगी।  यह प्रयास निदेषक सीमैप प्रो. राम राजषेखरन के कुषल नेतृत्व में सीमैप के वैज्ञानिकों के अथक प्रयास से संभव हो सकेगा।  इस दिषा में किये जा रहे प्रयास की श्रृंखला में पिछले दो दिन से सीमैप द्वारा आयोजित प्रषिक्षण कार्यक्र्रमों में लखनऊ व निकटवर्ती जिलों से आयी 22 महिलाओं ने उपरोक्त चारों प्रोडक्ट बनाने की विधि, उसमें लगने वाले कच्चे माल व विपणन व आर्थिक पहलुओं के बारे में सीखा व चर्चा की।  कार्यक्रम के समापन पर सीमैप द्वारा महिला प्रषिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा व उन्हें वैज्ञानिकों द्वारा आवष्वासन दिया गया कि जरूरत पड़ने पर वे आगे भी सीमैप आकर तकनीकी जानकारी ले सकते हैं।  सीमैप के वैज्ञानिकों डा. दिनेष कुमार, डा. बंसल, श्री सुदीप टंडन व उनके सहयोगियों ने व्याख्यानों एवं प्रैक्टिकल के द्वारा प्रषिक्षणार्थियों को जानकारी दी।  प्रौद्योगिकी हस्तांतरण विभाग के विभागाध्यक्ष डा. ए.के. सिंह ने बताया कि सीमैप द्वारा निर्मित प्रोडक्ट गुणवत्तायुक्त व प्रभावी होने के कारण उनकी मांग दिनों दिन बढ़ रही है। इन प्रोडक्ट्स के निर्माण में महिलायें कम पूंजी में भी कार्य शुरू कर सकती हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in