Categorized | लखनऊ.

अप्रिय घटनाओं के लिए उ0प्र0 सरकार को जिम्मेदार ठहराया

Posted on 12 August 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने इस घटना को प्रदेश में बढ़ रही महिला अत्याचार, उत्पीड़न, बलात्कार जैसे अप्रिय घटनाओं के लिए उ0प्र0 सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलन्द हैं। आए दिन अवयस्क बालिकाओं के साथ दुराचार की घटनाएं घटित हो रही हैं। भाजपा इन घटनाओं की घोर निन्दा करते हुए इन घटनाओं से संबंधित लोगों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की हैं।
श्री पाठक ने जनपद के इलाहाबाद थाना उतरां के रनियादीह गांव की 14 वर्षीय दलित बालिका के साथ सामुहिक बलात्कार की जानकारी देते हुए बताया कि शिवप्रसाद भारतीया की लड़की जो कक्षा-9 की छात्रा है को दिनांक 9 अगस्त को स्कूल जाते समय कुछ लड़कों ने बुलेरो गाड़ी से उठा लिया। सामूहिक बलात्कार के बाद उसे सड़क पर छोड़ दिया गया। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। श्री पाठक ने इस घटना से संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग की है।  भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इस घटना के विरोध में अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सिविल लाइन के सुभाष चन्द्र बोस प्रतिमा पर धरना दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in