Categorized | लखनऊ.

एच0आई0वी0 एड्स के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए आकाशवाणी लखनऊ व अन्य केन्द्रों से ‘‘जिन्दगी जिन्दाबाद’’ कार्यक्रम कल से प्रसारित होगा

Posted on 11 August 2011 by admin

एच0आई0वी0 एड्स के बढ़ते खतरों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से लखनऊ तथा  आकाशवाणी के अन्य केन्द्रो से ‘‘जिन्दगी जिन्दाबाद’’ नाम से एक कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। जिसका पहले एपिसोड को कल 11 अगस्त, 2011 को सांय 7ः30 एफ.एम. रेनबो लखनऊ तथा 13 अगस्त, 2011 को सांय 7ः30 बजे प्रसारित किया जाएगा। इसके पश्चात यह कार्यक्रम प्रत्येक बृहस्पतिवार तथा शनिवार को इन्हीं केन्द्रो से सांय 7ः00 बजे प्रसारित किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियन्त्रण सोसाइटी द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार आकाशवाणी द्वारा एच.आई.वी./एड्स विषय पर जागरूकता संबंधी कार्यक्रम का प्रसारण पिछले 03 वर्षों से किया जा रहा है। इस मुख्य उद्देश्य एच.आई.वी./एड्स के बारे में आम जनता में जागरूकता उत्पन्न कर तथा भ्रान्तियों को दूर करना है। इसकेे साथ ही इससे बचाव के उपाय तथा प्रदेश में उपलब्ध सेवाओं के बारे में भी बताना है।
इस कार्यक्रम की रिकार्डिंग प्रत्येक मंगलवार प्रातः 11ः00 बजे से की जाएगी। इस कार्यक्रम हेतु दूरभाष संख्या 0522-2232102 का प्रयोग किया जाना है। इस दूरभाष संख्या पर आने वाले फोन काॅल जिसमें एच.आई.वी./एड्स विषय से सम्बन्धित सभी प्रश्नांे, उपलब्ध सेवाओं, सरकार द्वारा किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों इत्यादि की जानकारी देने के साथ ही तथा भ्रान्तियों का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। इस फोन-इन कार्यक्रम की प्रस्तुति सुश्री सुमोना एस. पाण्डेय द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियन्त्रण सोसाइटी के अधिकारियों के सहयोग से की जाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in