Categorized | मनोरंजन

सुपरस्टड अश्मित पटेल का दावा; इमरान हाशमी ओरिजनल स्टड हैं

Posted on 11 August 2011 by admin

ss1-1इस सप्ताह यूटीवी बिंदास सुपरस्टड में स्टड्स के लिये स्पद्र्धा कठिन होती जा रही है तथा उन्हें कुछ नुस्खों को बताने के लिये अश्मित ने एक ऐसे व्यक्ति को निमंत्रित किया है जो इसका विशेषज्ञ है तथा महिलाओं को आकर्षित करने तथा उनके दिलों को चुराने की कला में माहिर है - और वह कोई और नहीं बल्कि इमरान हाशमी है। इमरान अपने अच्छे मित्र उर्फ सुपरस्टड अश्मित पटेल से मिलने स्टड फार्म आये। वह अश्मित के पास आ कर काफी प्रसन्न व उत्साहित दिखे तथा उन्हें देख कर अश्मित उत्साह से उनकी तरफ कूद पड़े। एक दूसरे की पीठ ठोकने - हेलो व हाय के तुरंत बाद अश्मित ने इमरान को भावी सुपरस्ट्ड के प्रतिस्पर्द्धियों से मिलवाया, जो कि उन्हीें के समान हाशमी से मिलने के लिये उत्साहित थे। हाशमी का प्रतिभागियों से परिचय कराया जाना अपने आप में काफी नायाब रहा क्योंकि अश्मित ने ‘इमरान को ओरिजनल स्टड’ के रुप में पेश किया। लड़कों ने वास्तव में उन्हें काफी गंभीरता से लिया और निश्चित रुप से उनके द्वारा दिये जाने वाले टिप्स को स्वीकार किया। जब इमरान से पूछा गया कि वे लड़को को दिये जाने वाले इस अवसर के विषय में क्या कहेंगे?? इस प्रश्न का उत्तर देते हुये इमरान ने कहा कि, ‘‘इस शो की परिकल्पना बेहद नवीन है तथा भारत में पहली बार ऐसा शो प्रदर्शित किया जा रहा है। मै समझता हूं कि प्रतिभागियों को सीखना चाहिये तथा चीजो का सही तरीके से पालन करना चाहिये ताकि वे आगे बढ़ सके तथा और अधिक लोगों को प्रेरित कर सकें।‘‘

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in