Categorized | लखनऊ.

40 प्रतिषत लोगों को एक वक्त का खाना भी मुहैया नहीं होता

Posted on 11 August 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेष प्रवक्ता हरद्वार दुबे ने आज पत्रकारों से वार्ता में कहा कि उ0प्र0 की बसपा सरकार द्वारा अनुपूरक बजट को प्रदेष की गरीब जनता की गाढ़ी कमाई को ऐषो-आराम के लिए खर्च करने का आरोप लगाया है। एक ओर प्रदेष में 40 प्रतिषत लोगों को एक वक्त का खाना भी मुहैया नहीं होता है वही उ0प्र0 की मुख्यमंत्री अपनी सुरक्षा हेतु 26 करोड़ रूपया तथा आवास की रख-रखाव हेतु 21 करोड़ रूपया का बजट बनाया है। यह जनता की जरूरतों को ठेंगा दिखाने जैसा है।
श्री दूबे ने कहा कि प्रदेष की बसपा सरकार का अनुसूचित, दलित, गरीब जनता का पे्रम मात्र छलावा एवं दिखावा है। वह दलित महापुरूशों के नाम पर भ्रश्टाचार में आकंठ डूबी हुई है तथा सरकारी धन की लूट को कमाई का एक जरिया बनाया हुआ है। मुख्यमंत्री में यदि गरीब के साथ लगाव होता तो उनकी उन्नति के लिए कोई योजना लाती परन्तु ऐसा न होकर दलाली में रूपया कमाने हेतु दलित महापुरूशों के नाम को बेच रही हैं।
श्री दुबे ने आगे कहा कि बसपा के दलित पे्रम का चेहरा भी बेनकाब हो गया है। समाज के लेाग यह समझने लगे हैं कि मुख्यमंत्री अनुसूचित हो तो भलाई नहीं करती है बल्कि उनके नाम पर खुद मलाई खाती है। गरीबों के खून को पीकर बसपा सरकार को अब दलित तबका बर्दास्त नहीं करेगा तथा आने वाले चुनाव में उसे उखाड़ फेंकेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in