Categorized | मनोरंजन

लिव माइ लाइफ

Posted on 10 August 2011 by admin

यूटीवी स्टार्स का नया शो ‘लिव माइ लाइफ‘ एक ऐसा शो है, जो प्रशंसकों को उसके पसंदीदा कलाकारों के नजदीक लाने का वादा करता है तथा उन्हें सुपरस्टार्स की स्वप्निल दुनिया से रू-ब-रू होने का अवसर प्रदान करता है।

अवधिः दो ब्रेक्स के साथ एक घंटा (45 मिनट)

भाषाः देशज हिंदी

प्रारूपः एचडी

परिकल्पनाः
‘लिव माइ लाइफ‘ एक प्रशंसक को अपने पसंदीदा कलाकार के जीवन को सजीव तरीके से जीने का एक जीवनकालिक अवसर प्रदान करेगा। पूरे दिन स्टार अपने प्रशंसक के लिये दिन की योजना बनायेंगे। यह शो निश्चित रूप से दर्शकों को आनंदित करेगा तथा उन्हें भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार्स के व्यक्तिगत रूप  से निकट आने का अवसर प्रदान करेगा।

उच्च स्तरीय यात्रा से ले लेकर ऐश्वर्यपूर्ण जीवन एवं राजसी खान-पान तक प्रशंसक को खूब लाड़-प्यार मिलेगा और उसे एक स्टार के समान महसूस करने का अवसर प्रदान किया जायेगा। इस उच्च स्तरीय शैली के बीच प्रशंसक को उस दिन के दौरान कुछ विशेष सरप्राइजेस भी मिलेंगे-मसलन एक फोन काॅल, एक नोट, एक स्पेशल गिफ्ट, वीडियो मेसेज और यहां तक कि उसके मित्रों अथवा ड्रेस डिजाइन, हेयर स्टाइलिस्ट, जिम इंस्ट्रक्टर, न्यूट्रिशनिस्ट एवं अन्य जैसे पेशेवरों एवं सहयोगियों के साथ एक मुलाकात भी तय की जायेगी।

एक तरफ जहां विलासिता एवं भव्यता इस दिन की महत्वपूर्ण विशिष्टता साबित होगी… प्रशंसक को कुछ ऐसे भी कार्य करने होंगे, जिससे यह निर्धारित हो सकेगा कि वह उक्त सुपर स्टार का सबसे बड़ा प्रशंसक है। इसमें प्रशंसक से स्टार की तरह के सिंगिग, डांसिंग, बाइकिंग अथवा बंगी जम्पिंग जैसे मनोरंजक एवं चुनौतीपूर्ण करतब की अपेक्षा की जायेगी।

फाइनल इवेंट में एक खान-पान, एक ड्राइव अथवा संभवतः खुले आसमान में सुपरस्टार के साथ एक संवादपरक सत्र का आयोजन किया जोयगा… जो कि ऐसा असाधारण अवसर होगा, जिसमें स्टार अपने सबसे बड़े प्रशंसक के पास आयेगा। यह एक ऐसा क्षण होगा जो दर्शकों की समृति पटल पर लंबे समय तक के लिये अंकित हो जायेगा..

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in