Categorized | लखनऊ.

सरोजनी नगर विधान सभा क्षेत्र से बी0एस0पी0 के प्रत्याशी श्री शंकरी सिंह पार्टी से निष्कासित

Posted on 10 August 2011 by admin

श्री सिंह क्षत्रिय समाज से ही नहीं बिठा सके तालमेल तथा समाज को जोड़ने में विफल रहे

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उ0प्र0 की माननीया मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी ने लखनऊ के सरोजनी नगर विधान सभा क्षेत्र से आगामी विधान सभा चुनाव के लिए घोषित बी0एस0पी0 प्रत्याशी श्री शंकरी सिंह को बी0एस0पी0 से निष्कासित कर दिया है।
बहुजन समाज पार्टी के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री शंकरी सिंह को समाज के सभी वर्गाें को जोड़ने का कार्य दिया गया था और यह कहा गया था कि समाज के पिछड़े, दलित और कमजोर लोगों पर विशेष ध्यान देते हुए सर्वसमाज के लोगों को जोड़ें लेकिन श्री सिंह सौंपे गये दायित्व को पूरा करने में असमर्थ रहे। क्षत्रिय समाज ने इन्हें स्वीकार नहीं किया तथा ये क्षत्रिय समाज का विश्वास भी नहीं प्राप्त कर सके।
प्रवक्ता ने कहा कि बी0एस0पी0 कार्यकर्ताओं से भी श्री सिंह का तालमेल नहीं बन सका। उन्होंने दलितों और उनकी समस्याओं के प्रति कोई ध्यान नहीं दिया और भाईचारा बनाये रखने में भी ये विफल रहे। इनके बारे में लगातार मिल रही इस तरह की शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए सुश्री मायावती जी ने आज इन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया।
पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि बी0एस0पी0 सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय के आधार पर समाज को जोड़ने वाली एक अनुशासित पार्टी है और दलितों, गरीबों, कमजोर वर्ग और सर्वसमाज के हितों को बी0एस0पी0 सदैव प्राथमिकता देती है। प्रवक्ता के मुताबिक पार्टी की नीतियों के अनुरूप जो भी पदाधिकारी अथवा कार्यकर्ता कार्य नहीं करेगा और अपने व्यक्तिगत हितों को महत्व देगा, उसे पार्टी से निष्कासित कर दिया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in