Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री से त्याग-पत्र की मांग की

Posted on 07 August 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने भारी भ्रष्टाचार के आरोपों के सिद्ध हो जाने व मंत्रिपरिषद के अनेक सदस्यों के विभिन्न मामलों में आरोपी पाए जाने के आधार पर मुख्यमंत्री से त्याग-पत्र की मांग की है। नियंत्रक महालेखाकार (कैग) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए पार्टी ने कहा कि मूर्तियों, पार्को के निर्माण में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। प्रदेश प्रवक्ता विधान परिषद सदस्य हृदयनारायण दीक्षित ने कहा कि रिपोर्ट के अनुसार डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल और काशीराम स्मारक स्थल के निर्माण में मानकों से ज्यादा ऊंची दरों पर धनराशि का भुगतान किया गया है। राजकोष के करोड़ो रूपये की लूटमार हुई है। रिपोर्ट में स्मारकों में कराये गये तमाम कामों पर गम्भीर आपत्तियां व्यक्त की गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मिर्जापुर जनपद से पत्थर लिये गये और उनमें नक्काशी कराने के लिये 670 कि0मी0 दूर राजस्थान के बयाना नामक स्थान भेजा गया था। फिर उक्त स्थान से 450 कि0मी0 दूर लखनऊ लाया गया है। महालेखा परीक्षक ने पत्थरों की ढुलाई में हुए करोड़ों रूपये के खर्च पर गंभीर आपत्तियां खर्च की हैं। कहा गया है कि ढुलाई पर आया खर्च 15.60 करोड़ बचाया जा सकता था। बसपा सरकार ने अपनी श्रद्धा के केन्द्र डाॅ0 अम्बेडकर और काशीराम के स्मारक बनाने के नाम पर भी भ्रष्टाचार किया है। सरकार ने सत्ता में बने रहने का अधिकार खो दिया है।
श्री दीक्षित ने कहा कि कैग रिपोर्ट ने डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल और काशीराम स्मारक स्थल पर पहले से विद्यमान निर्माण के ध्वंस पर भी सवाल उठाये हैं और कहा है कि इसे गिराने के काम में भी 2.84 करोड़ रूपये ज्यादा खर्च हुए हैं। कैग ने अपनी रिपोर्ट में बसपा सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खोल कर रख दी है। जो बात भाजपा पहले से कह रही थी, वही बात संवैधानिक संस्था कैग ने कही है। कैग की रिपोर्ट के आ जाने से भ्रष्टाचार के दस्तावेजी साक्ष्य उपलब्ध हो गये हैं।
श्री दीक्षित ने कहा कि अपनी श्रद्धा वाले महापुरूषों की स्मृति में बनाये गये स्मारकों, पार्को में भी भ्रष्टाचार करना आश्चर्यजनक है। इस भ्रष्टाचार से बसपा सरकार का चरित्र तो उजागर हुआ ही है, पता इस बात का भी लग गया है कि बसपा डाॅ0 अम्बेडकर के प्रति कोई श्रद्धाभाव नहीं रखती। बसपा डाॅ0 अम्बेडकर को भी वोट बैंक के लिये इस्तेमाल करती है और उनके स्मारकों के निर्माण में भ्रष्टाचार करते हुए मुनाफा भी कमाती है। बसपा का यह कृत्य निंदनीय है। भाजपा इन प्रश्नों को लेकर आम जनता में जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in