Categorized | लखनऊ.

व्यापारियों की समुचित सुरक्षा व संरक्षण प्रदान किये जाने का अनुरोध किया

Posted on 06 August 2011 by admin

व्यापारियों के साथ लूट, राहजनी, चैथ-वसूली, डकैती एवं उनकी हत्या की बढ़ती घटनाओं को लेकर आज उ.प्र. कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ के चेयरमैन डा. नीरज बोरा ने गहरी चिन्ता व्यक्त करते हुए महामहिम राज्यपाल को पत्र लिखकर व्यापारियों की समुचित सुरक्षा व संरक्षण प्रदान किये जाने का अनुरोध किया।
आगरा में 01 अगस्त को दो लोगों की हत्या कर सर्राफ की दुकान लूटे जाने, उसी दिन गोरखपुर में दिनदहाड़े एक व्यापारी के मुनीम को तमंचा दिखाकर लूटे जाने के अतिरिक्त गत 3 अगस्त को जनपद-फैजाबाद के गोसाईगंज में व्यापार मण्डल अध्यक्ष राजेश जायसवाल एवं उनके भाई रमेश जायसवाल की हत्या को आधार बनाकर डा. नीरज बोरा ने कहा कि पिछले चार दिनों में ही व्यापारियों के साथ दर्जनों लोमहर्षक घटनायें घटित हुई हैं, और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में व्यापारियों का उत्पीड़न आम बात हो गयी है यह उत्पीड़न सरकारी संरक्षण में हो रहा है। सरकार हर मोर्चे पर विफल है। व्यापार चैपट हो रहा है। मौजूदा स्थिति चिन्ताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है।
डा. नीरज बोरा ने कहा कि प्रदेश के व्यापारियों मंे भय व असुरक्षा का माहौल बन गया है।  उत्तर प्रदेश पुलिस व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर गम्भीर नहीं है। अपराधी बेखौफ हो गये हैं। कानून व्यवस्था इतनी लचर हो गयी है कि आम आदमी का विश्वास डोलने लगा है। वर्तमान स्थिति से पूरे प्रदेश में प्रबल जनाक्रोश है। गोसाईगंज के आक्रोशित व्यापारी उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश की मौजूदा सरकार कानून व्यवस्था को नियन्त्रित करने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है।
उन्होंने राज्यपाल से हस्तक्षेप कर राजेश एवं रमेश जायसवाल के हत्यारों को गिरफ्तार कर गोसाईगंज की दुःसाहसिक वारदात का खुलासा करने, अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले व्यापारियों की समुचित सुरक्षा व संरक्षण प्रदान किये जाने की मांग की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in