Categorized | लखनऊ.

सैकड़ों समर्थकों को रालोद की सदस्यता ग्रहण कराई

Posted on 06 August 2011 by admin

बसपा व राष्ट्रवादी कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज रालोद अध्यक्ष चैधरी अजित सिंह की नीतियों एवं कार्यक्रमो के आस्था व्यक्त करते हुए रालोद में शामिल होने की घोषणा की है रालोद के प्रदेश अध्यक्ष बाबा हरदेव सिंह व प्रदेश महासचिव अनिल दुबे ने आज रालोद मुख्यालय पर वाराणसी के बसपा नेता श्री राजेश सिंह राय व राष्ट्वादी युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व लखनऊ तथा देवीपाटन मण्डल के प्रभारी श्री सौरभ शर्मा व उनके सैकड़ों समर्थकों को रालोद की सदस्यता ग्रहण कराई।
आज रालोद में शामिल होने वाले अन्य प्रमुख लोगों में श्री राजेश सिंह राय के साथ श्री बाबादीन यादव, श्री रविन्द्र कुमार मिश्रा, श्री अशोक शर्मा, श्री नागेन्द्र तिवारी, श्री सुधीराम प्रजापति, श्री लालचन्द पटेल सहित 50 बसपा कार्यकर्ताओं तथा श्री सौरभ शर्मा के साथ राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के श्री वैभवपति त्रिपाठी, श्री मंगलदीन शुक्ला, रवीन्द्र प्रताप गुप्ता, मो0 अख्तर खाँ, बबलू चैरसिया, मो0 वसीम सहित चार दर्जन से अधिक राष्ट्वादी युवा कांग्रेस के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की।
रालोद प्रदेश अध्यक्ष बाबा हरदेव सिंह व महासचिव अनिल दुबे ने उपरोक्त सभी नेताओं का दल में स्वागत करते हुए कहा कि इन लोगों के आने से दल को और मजबूती प्रदान होगी। इस अवसर पर रालोद के वरिष्ठ नेता श्री चन्द्रबली यादव व प्रदेश सचिव विजय कुमार यादव जिला पंचायत सदस्य भी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in