Categorized | लखनऊ.

मानसून सत्र में भाजपा बसपा सरकार को भ्रश्टाचार कानून व्यवस्था व भूमि अधिग्रहण सहित जनहित के कई अन्य मुद्दों को लेकर घेरेगी

Posted on 05 August 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी विधान मण्डल दल के नेता ओम प्रकाष सिंह ने आज कहा कि कल से षुरू हो रहे विधान मण्डल दल के मानसून सत्र में भाजपा बसपा सरकार को भ्रश्टाचार कानून व्यवस्था व भूमि अधिग्रहण सहित जनहित के कई अन्य मुद्दों को लेकर घेरेगी। श्री सिह आज पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता कर रहे थे।
एक प्रष्न के उत्तर में श्री सिंह ने कहा कि प्रदेष सरकार का संसदीय परम्पराओं व मर्यादाओं के अनुपालन में कोई विष्वास नहीं रह गया है। इसीलिए हमने कार्य मंत्रणा समिति की बैठक के बहिश्कार का फैसला लिया। सरकार संसदीय मर्यादाओं को लगातार तोड़ती जा रही है। संवैधानिक संस्थाओं का अवमूल्यन किया जा रहा है। यह कदम इन्हीं सब घटनाओं के विरोध में है।
उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि कार्यमंत्रणा समिति को निर्णय कराने का उपक्रम बना लिया गया है। सरकार विपक्ष के सुझाव व षिकायतों का आदर नहीं करती। बैठक की सार्थकता खत्म हो गई है और इसे मात्र औपचारिकता पूर्ण करने में किया जाता है। नेता प्रतिपक्ष द्वारा आहूत बैठक में न सम्मिलित होने के मुद्दे पर श्री सिंह ने कहा कि पिछले सत्र की कुछ घटनाओं के कारण हम आज की बैठक में सम्मिलित नहीं हुए लेकिन जनहित व जनसमस्याओं के मुद्दे पर सरकार का विरोध वाले सभी दलों का हम साथ देंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in