Categorized | लखनऊ.

विधानसभा चुनावों के परिपे्रक्ष्य में की जा रही तैयारियों के संदर्भ में व्यापक स्तर पर विचार-विमर्श

Posted on 05 August 2011 by admin

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा श्री भारती 7 अगस्त से प्रदेश का सघन दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक गतिविधियों एवं विधानसभा चुनावों के परिपे्रक्ष्य में की जा रही तैयारियों के संदर्भ में व्यापक स्तर पर विचार-विमर्श करेंगी।
पार्टी के सहमीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि सुश्री भारती 7 अगस्त को झांसी पहुंचकर झांसी, जालौन व ललितपुर के कार्यकर्ताओं की बैठक में सम्मिलित होंगी। सुश्री भारती 8 अगस्त को वाराणसी में बाबा काशी विश्वनाथ मन्दिर में अभिषेक के बाद मिर्जापुर व सोनभद्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। भाजपा नेत्री 9 अगस्त को जौनपुर पहुंचकर जौनपुर, सुल्तानपुर व अमेठी जिले के कार्यकर्ताओं की बैठक में सम्मिलित होंगी।
सुश्री भारती 11 अगस्त को विठुर (कानपुर) में आयोजित कानपुर, इटावा विभाग तथा फतेहपुर जिले के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी हासिल करेंगी। जबकि 12 अगस्त को उन्नाव, रायबरेली व लखनऊ जिला व महानगर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी तथा 13 अगस्त को राजधानी लखनऊ में रहेंगी। सुश्री भारती 14 अगस्त को इलाहाबाद पहुंचकर इलाहाबाद जिला व महानगर तथा प्रतापगढ़ के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करंेगी। जबकि 15 अगस्त को बांदा पहुंचकर बांदा, महोबा, चित्रकूट व हमीरपुर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in